Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने शंकराचार्य पर मुकदमे की निंदा की:यूपी सरकार के खिलाफ जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, उच्च स्तरीय जांच की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में आज जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर दिया गया। इसमें जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरा नंद और उनके शिष्यों पर यौन शोषण जैसे घृणित मामले में मुकदमा दर्ज कराए जाने की कड़ी निंदा की गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह मुकदमा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार और एक अपराधी की मदद से दर्ज कराया गया है। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने और उत्तर प्रदेश के इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया है। कांग्रेस ने बताया कि बीते दिनों प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर प्रशासन द्वारा स्वामी शंकराचार्य और उनके शिष्यों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी। इसमें छोटे बटुकों की चोटी खींचकर लात मारने जैसी निंदनीय घटना भी शामिल थी, जिसका सनातन धर्मी विरोध कर रहे हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाला व्यक्ति 25 हजार का इनामी अपराधी है। उस पर हत्या, गौहत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, मकान कब्जा करने और छीनैती जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। कांग्रेस का मानना है कि उत्तर प्रदेश सरकार पूज्य स्वामी जी को प्रताड़ित करने के लिए एक दुर्दांत अपराधी का सहारा ले रही है। कांग्रेस ने इस घटना को विकृत मानसिकता और द्वेष की राजनीति से प्रेरित बताया है। जनपद के सभी कांग्रेसजन सरकार के इस अमानवीय कृत्य का पुरजोर विरोध करते हैं। ज्ञापन सौंपते समय पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष कपिलदेव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संगठन विनोद सिंह एवं नूर आलम, पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश लाल, श्रमिक नेता उदय प्रताप सिंह, अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, संदीप तिवारी, आयुष सिंह, जमील अहमद, महेंद्र कुमार सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस साथी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी ने एसपी से फर्जी मुकदमे की जांच मांगी:भदोही में पति पर लगे आरोप को बताया छवि खराब करने की साजिश
    Next Article
    अंडरवियर लाने की ड्यूटी लगाने वाले GM, DGM नपे:प्रयागराज से BSNL के एक अफसर का आंध्र प्रदेश दूसरे का नॉर्थ सर्किल में ट्रांसफर, जारी किया था विवादित प्रोटोकॉल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment