Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने SP सिटी से की मुलाकात:अंजली निगम की मौत मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई

    22 minutes ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार दोपहर 2 बजे एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद से उनके दफ्तर में मुलाकात की। यह मुलाकात शिकोहाबाद के लभऊआ गांव की अंजलि निगम की मौत के मामले में हुई। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और अंजलि की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। संदीप तिवारी ने बताया कि उन्होंने एसपी सिटी से अंजलि की मौत की जांच के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके। तिवारी ने यह भी कहा कि अंजलि ने जिस नवजात बच्चे को जन्म दिया है, उसका अच्छे से इलाज कराया जाए, ताकि वह स्वस्थ होकर घर लौट सके। संदीप तिवारी ने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने इस पूरे मामले से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र पाल गौतम, साथ ही ब्रज क्षेत्र प्रभारी कुणाल चौधरी को भी बता दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवार के साथ है और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए हर मुमकिन मदद करेगी। इस प्रतिनिधिमंडल में पीएससी सदस्य चंद्रकांत यादव, शिकोहाबाद के पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश गॉड, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष खजांची दिवाकर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष यश दुबे और एससी/एसटी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अनिल कुमार जाटव शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UGC को लेकर आगरा कलेक्ट्रेट पर दिनभर रहा अलर्ट:पुलिस बल रहा तैनात, प्रदर्शनकारियों को शहर से बाहर ही रोका
    Next Article
    कानपुर में 3 साल के मासूम को डेंगू:75 वर्ष के बुजुर्ग को स्वाइन-फ्लू, बदलते मौसम में संक्रमण के मरीज बढ़े, मच्छर दे रहे बीमारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment