Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस प्रदेश महासचिव ऋतिक शुक्ला की रिहाई की मांग:दिल्ली पुलिस की हिरासत को बताया 'फर्जी', ललितपुर में डीएम को सौंपा ज्ञापन

    3 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दयाराम रजक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपकर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ऋतिक शुक्ला की तत्काल रिहाई की मांग की। कांग्रेसियों ने ऋतिक शुक्ला की हिरासत को 'फर्जी' और 'दुर्भावनापूर्ण' करार दिया। ज्ञापन में बताया गया कि दिल्ली पुलिस ने 22 फरवरी को युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ऋतिक शुक्ला को BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया था। इसके बाद उन्हें बिना किसी पर्याप्त आधार या निष्पक्ष जांच के हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस हिरासत को राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते एक 'फर्जी मुकदमे' पर आधारित बताया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में कहा कि यह कार्रवाई व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और ऐसी कार्रवाइयों से जनता का व्यवस्था पर से विश्वास कम होता है। कांग्रेसियों ने ऋतिक शुक्ला को तत्काल रिहा करने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संवैधानिक संरक्षण प्रदान करने की मांग की। इस दौरान जसपाल सिंह बंटी, सुनील खजुरिया, नेहा तिवारी, रामनरेश दुबे, मकरंद किलेदार, बलवंत राजपूत, अजय तोमर, उवेश खान, आसिफ खान, अजय कुशवाहा, गजेंद्र सिंह, कुलदीप पाठक और संजय मोदी सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दे ,दिल्ली पुलिस युवक कांग्रेस महासचिव ऋतिक शुक्ला को दिल्ली में आयोजित एआई समिट में किए गए प्रदर्शन के मामले में हिरासत में गई हैं ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौसी डिग्री कॉलेज शिक्षकों धरना:,4 महीने से वेतन नहीं मिला, होली-ईद से पहले डीएम-प्राचार्य से सैलरी की मांग
    Next Article
    भदोही साइबर हेल्पडेस्क ने 2.61 लाख रुपये वापस कराए:गलती से ट्रांसफर हुए थे पैसे, पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment