Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौसी डिग्री कॉलेज शिक्षकों धरना:,4 महीने से वेतन नहीं मिला, होली-ईद से पहले डीएम-प्राचार्य से सैलरी की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    संभल के चंदौसी स्थित एसएम डिग्री कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने होली और ईद के त्योहार से पहले वेतन भुगतान की मांग की है। गुरुवार दोपहर 12 बजे कॉलेज के स्ववित्तपोषित खंड के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कॉलेज गेट पर सांकेतिक धरना दिया। वे नवंबर से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज की प्राचार्य और प्राधिकृत नियंत्रक जिलाधिकारी से तुरंत वेतन जारी करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो 27 फरवरी से कॉलेज गेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। शिक्षकों ने कहा कि वेतन न मिलने पर वे होली का त्योहार भी नहीं मना पाएंगे। प्रोफेसर प्रीति चौधरी ने बताया कि नवंबर से किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक तंगी के कारण वे बच्चों की स्कूल फीस और लिए गए ऋण की ईएमआई का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने होली से पहले मानदेय मिलने पर जोर दिया। डॉ. अजय प्रकाश ने भी वेतन न मिलने से उत्पन्न आर्थिक संकट का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि घर के खर्चे चलाना मुश्किल हो गया है और बच्चों की फीस जमा नहीं हो पा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी और प्राचार्य से शीघ्र वेतन जारी करने की अपील की ताकि वे भी होली मना सकें। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. अभय प्रकाश, डॉ. स्तुति वशिष्ठ, डॉ. वंदना गुप्ता, पूजा अग्रवाल, डॉ. मीनाक्षी अग्रवाल, डॉ. नेहा, अंजू चौहान, एकता भारती, शिवांगी शर्मा, दीपमाला, डॉ. कंचन कुमार, नरेश कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, शिवशंकर शर्मा, जाने आलम, संजय कुमार, राहुल सिंह, डॉ. नरेंद्र कुमार, मनु यादव, आकाशदीप वार्ष्णेय आदि मौजूद रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने होली पर शांति समिति की बैठक की:मऊ में अधिकारियों को दिए बिजली, पानी, सफाई के निर्देश
    Next Article
    कांग्रेस प्रदेश महासचिव ऋतिक शुक्ला की रिहाई की मांग:दिल्ली पुलिस की हिरासत को बताया 'फर्जी', ललितपुर में डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment