Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने रामलला के किए दर्शन:हनुमानगढ़ी में टेका मत्था, बोले- प्रभु का बुलावा आया और आ गए

    8 hours ago

    2

    0

    कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार सुबह अयोध्या पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद रामलला के दर्शन किए और फिर कनक भवन जाकर आर्शीवाद लिया। इस दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता है। इसलिए जब मुझे बुलावा आया, तो मैं उपस्थित हो गया। प्रभु के दर्शन करके अच्छा लगा। राम बनने में मेरा भी रहा योगदान कनक भवन मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ महाराज का है, वहां भी जा करके आशीर्वाद लिया। रामलला के दर्शन की उनकी लंबे समय से इच्छा थी। राम मंदिर निर्माण में मेरा भी छोटा-मोटा योगदान रहा है। प्रभु का बुलाया आया और हम आ गए। कांग्रेस में हर व्यक्ति अपनी आस्था अनुसार धर्म का पालन करता है। हम धर्म का दुरुपयोग ना तो व्यवसाय के लिए करते हैं और ना राजनीति के लिए करते हैं। अयोध्या के विकास पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा- एक-दो घंटे की यात्रा से कुछ पता नहीं लगता है, अयोध्या के लोग जानते हैं किसका क्या असर होगा। वहीं, देश में ईंधन और गैस की किल्लत पर दिग्विजय सिंह ने कहा- भाजपा शासन में केवल लाइने नहीं लग रही हैं। लोग गरीब से गरीब होते जा रहे हैं। कुछ लोग अमीर से अमीर होते जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह दिग्विजय सिंह का पहला अयोध्या दौरा था। सुबह करीब 9 बजे वे महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के आवास जाकर उनका हालचाल जाना। इसके बाद दिग्विजय सिंह हनुमानगढ़ी, रामलला और कनक भवन के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए निकल गए। दर्शन और पूजा पूरी करने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। दिग्विजय सिंह बोले- राजनीति करने नहीं आया हूं राम जन्मभूमि मंदिर के विरोध पर दिग्विजय सिंह ने कहा- मैंने कभी राम मंदिर निर्माण का विरोध नहीं किया है। सभी पर श्रीराम की कृपा बनी रहे। वहीं, दिग्विजय सिंह के कार्यालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि वे रामानंद संप्रदाय के संत पीपाजी महाराज के वंशज हैं। उनके पैतृक निवास राघौगढ़ में रघुजी महाराज (भगवान राम) और हनुमान जी के प्राचीन मंदिर भी स्थित हैं। 18 जनवरी 2021 को उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 1,11,111 रुपए का दान दिया था। इसमें उन्हें सनातन परंपरा से जुड़ा बताते हुए उनकी 3,300 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा का भी उल्लेख किया गया, जिसे उन्होंने पैदल पूरा किया था। ---------------- ये खबर भी पढ़ेंः- बच्ची की लाश कनस्तर में ठूंसी, ऊपर से आटा भरा:आगरा में गला काटकर हत्या, किराएदार के कमरे में मिला शव; मां बेहोश आगरा में जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात करीब 8 बजे किराएदार के कमरे में रखे एक कनस्तर से बच्ची की लाश मिली। ऊपर आटा भरा हुआ था। वारदात के बाद से किराएदार फरार है। पुलिस को शक है कि उसी ने हत्या की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेसा से 326 संविदा बिजली कर्मियों की होगी छंटनी:कर्मचारी संगठनों का सवाल, CM मानदेय बढ़ा रहे, विभाग क्यों हटा रहा
    Next Article
    वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार:छपरौली पुलिस ने चोरी की चार बाइकें बरामद कीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment