Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार:छपरौली पुलिस ने चोरी की चार बाइकें बरामद कीं

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत की छपरौली थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 3 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। ये चोर अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। छपरौली थाने में 25 मार्च को कुरड़ी निवासी प्रवीण ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मनीष, अक्षय और प्रियांक को आदर्श नगला, छपरौली से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल चार चोरी की मोटरसाइकिलें मिली हैं। इनमें से दो मोटरसाइकिलें बागपत के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी हुई थीं, जबकि दो हरियाणा से चुराई गई थीं। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार चोरों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। छपरौली थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि वाहन चोरों की गिरफ्तारी कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने रामलला के किए दर्शन:हनुमानगढ़ी में टेका मत्था, बोले- प्रभु का बुलावा आया और आ गए
    Next Article
    मेरठ में AIMIM नेताओं की गिरफ्तारी पर सियासी खींचतान:अब हाईकोर्ट जाएगा मामला, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment