Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस सांसद को JNU यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस नोटिस:जांच में शामिल होने कहा, 11 छात्राओं ने लगाया है आरोप; अकोइजाम बोले- जांच रिपोर्ट नहीं मिली

    1 day ago

    1

    0

    दिल्ली पुलिस ने JNU यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को नोटिस जारी किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें पूछताछ के लिए गुरुवार को बुलाया गया है। वसंत कुंज नॉर्थ थाने की पुलिस ने अंगोमचा के आवास के बाहर नोटिस भी चस्पा किया है। JNU में 11 छात्राओं ने अकोइजाम पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। वहीं JNU प्रशासन ने आरोपों के बाद अकोइजाम को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया है। JNU के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत के बाद FIR भी दर्ज की गई है। अंगोमचा मणिपुर के इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों और जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जांच रिपोर्ट नहीं देने और गोपनीयता नियम तोड़ने का आरोप लगाया। अकोइजाम का दावा- जांच पूरी होने का मेल मिला, रिपोर्ट नहीं अकोइजाम ने मंगलवार को कहा है कि उन्हें 9 अक्टूबर को JNU की इंटरनल कमेटी (IC) की ओर से ईमेल मिला था। इसमें कहा गया था कि यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि कमेटी को अपने निष्कर्षों और सिफारिशों वाली रिपोर्ट देनी थी, लेकिन उन्हें यह रिपोर्ट नहीं मिली। सांसद ने दावा किया कि जांच रिपोर्ट शिकायतकर्ता और जवाब देने वाले पक्ष, दोनों को दी जानी चाहिए थी। उनके मुताबिक, रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों पक्षों को असहमति जताने और अपील करने के लिए 30 दिन का समय मिलता है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट नहीं मिलने से उनके कानूनी अधिकार प्रभावित हुए। अकोइजाम के मुताबिक, 9 अक्टूबर को जांच पूरी होने की जानकारी मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर JNU के वाइस चांसलर ने उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश और राजनीतिक रूप से प्रेरित कार्रवाई बताया। गोपनीयता नियम तोड़ने का आरोप कांग्रेस नेता ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर कानून के तहत गोपनीयता नियम तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनका नाम समय से पहले लीक किया गया, ताकि लोगों में उनके खिलाफ माहौल बनाया जा सके। सांसद ने मीडिया ट्रायल का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “मीडिया में मुकदमा चलाया गया और देश में, खासकर मुख्य भूमि पर, हर कोई इसे सही मान रहा है।” वीसी पर बयान बदलने का आरोप अकोइजाम ने प्रशासन पर सार्वजनिक तौर पर अलग बात कहने और तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “अपील की सुनवाई VC को करनी है। लेकिन उन्होंने अगले दो दिनों तक मीडिया हाउसों से बात की और खुले झूठ बोले।” अकोइजाम ने दावा किया कि वाइस चांसलर ने कहा था कि उन्होंने 300 ईमेल लिखे हैं। उन्होंने कहा, “सारे नियम तोड़े गए हैं। हर तरह की चीजें होती रही हैं।” उन्होंने आगे कहा, “हर दिन लोग खुद को सही मानकर मुझ पर उंगली उठा रहे हैं। क्या सिर्फ मुझे नाम देने से मैं वैसा बन जाऊंगा?” BJP की महिला सांसदों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला सांसदों के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में ज्ञापन देकर कांग्रेस सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सांसद कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज और मालविका देवी शामिल थीं। राज्यसभा सांसद एस. फांगनोन कोन्याक और गीता शाक्य भी प्रतिनिधिमंडल में थीं। वरिष्ठ BJP नेता रेखा शर्मा भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थीं। नेताओं ने उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा और जवाबदेही तय करने के लिए संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग की। 11 छात्राओं ने लगाए थे आरोप, FIR दर्ज JNU प्रशासन ने अकोइजाम के खिलाफ यौन उत्पीड़न से बचाव के ढांचे के तहत कार्रवाई शुरू की थी। अकोइजाम जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स से जुड़े प्रोफेसर थे। यूनिवर्सिटी ने 9 अक्टूबर को उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया था। आदेश में कहा गया था कि JNU की इंटरनल कमेटी ने जांच के निष्कर्षों के आधार पर उनके खिलाफ बड़ी सजा की सिफारिश की थी। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की। FIR 11 अक्टूबर को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली में 10 अक्टूबर को मेट्रो सेवा नहीं रोकी गई:रेल कॉरपोरेशन का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, कहा- 303 में से 45 स्टेशनों पर ही आवाजाही रोकी
    Next Article
    नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री का दावा: 'मुकदमों से बचने का किया नाटक, विदेश में हैं जिंदा'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment