Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोहली IPL में 800 चौके लगाने वाले पहले बैटर:3 चौके लगाकर खेल रहे, बेंगलुरु का स्कोर-58/1; गुजरात ने 206 रन का टारगेट दिया

    20 hours ago

    1

    0

    विराट कोहली IPL में 800 चौके पूरे करने वाले पहले बैटर बन गए हैं। उन्होंने रबाडा की बॉल पर बाउंड्री लगाकर यह माइलस्टोन हासिल किया। इससे पहले गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन के शतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 206 रन का टारगेट दिया। सुदर्शन 58 बॉल पर 100 रन बनाकर आउट हुए। शुक्रवार को सीजन के 34वें मुकाबले में बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु ने 6 ओवर के बाद एक विकेट खोकर 58 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल पिच पर हैं। जेकब बेथेल को सिराज ने आउट किया। गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बनाए। सुदर्शन ने IPL में तीसरा शतक लगाया। कप्तान शुभमन गिल ने 32 रन बनाए। जेसन होल्डर 10 बॉल पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर। गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर्स- प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में मनी अल्फा 360° समिट 2026 का आगाज:वित्त और फिनटेक जगत के दिग्गज जुटे, 500 एकड़ फिनटेक सिटी का ऐलान
    Next Article
    VIDEO: क्रुणाल पांड्या की बाउंसर पर सुदर्शन ने लगाया One Hand सिक्स , RCB vs GT मैच का ये मोमेंट मिस तो नहीं कर दिया आपने

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment