Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोहरे का स्टेटस देख कॉल लगाई, मिली मौत की सूचना:हरदोई में भाई बोला- बहन-जीजा, प्यारे भांजों की लाश कैसे उठाऊंगा, डिवाइडर से टकराई XUV

    4 hours ago

    1

    0

    नोएडा से मेरे जीजा-दीदी दोनों मासूम भांजों को लेकर कार से सुबह 5 बजे प्रयागराज के लिए निकले थे। मेरी मां ने कॉल की तो जीजा, दीदी और दोनों भांजों से बात हुई। फिर मां ने मेरी भी बात कराई। सभी लोग बेहद खुश थे। डेढ़ साल का मेरा भांजा शिवओम दीदी की गोद में बैठा था, जबकि व्योम पीछे की सीट पर था। आगे की सीट पर बैठे लोगों ने सीट बेल्ट भी लगाई हुई थी और सभी ने जल्द घर आने की बात कही थी। इसके थोड़ी देर बाद दीदी ने रास्ते में कोहरे का स्टेटस लगाया था। करीब एक घंटे बाद मुझे याद आया तो दोबारा कॉल कर हालचाल पूछना चाहा। लेकिन कॉल किसी ग्रामीण ने उठाई। उसने मनहूस खबर सुनाई। जिसके बाद मेरे पैरों तले मानो जमीन खिसक गई हो। एक झटके में मेरी बहन का पूरा परिवार खत्म गया। ये कहना है हरदोई में हुए हादसे में अपनी बहन मेनका, जीजा सौरभ और भांजों व्योम और शिवओम को खोने वाले दीपक तिवारी का। दीपक फाइनेंस कंपनी में मैनेजर हैं। रुंधे गल के साथ दीपक ने किसी तरह ये बातें बताईं और फफक कर रो पड़े। इसके बाद रो रही अपनी मां को भी संभाला। तीन विजुअल देखिए पहले हादसे के बारे में जानिए हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार SUV बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मल्टीनेशनल कंपनी बार्कलेज के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सौरभ उपाध्याय, उनकी पत्नी और दो बेटों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सौरभ उपाध्याय (40), पत्नी मेनका उपाध्याय (35), बेटे व्योम (7) और शिवओम (डेढ़ साल) के रूप में हुई है। परिवार के इकलौते बेटे थे सौरभ सौरभ प्रयागराज के रहने वाले थे। वह घर के इकलौते बेटे थे। परिवार भाई दूज और छठ पूजा मनाने के लिए घर लौट रहा था। हादसा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। कार सौरभ कार चला रहे थे। बगल की सीट पर पत्नी और छोटा बच्चा गोद में था। पीछे बड़ा बेटा बैठा था। कार 100 से ज्यादा की स्पीड में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार उछलकर डिवाइडर पर चढ़ गई। करीब 30 मीटर तक घिसटती चली गई। पीछे की सीट पर बैठा बड़ा बेटा व्योम कार का शीशा टूटने के बाद उछलकर एक्सप्रेस-वे से करीब 20 फीट नीचे बने अंडरपास में जा गिरा। उसे डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की, सीपीआर दी लेकिन जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद बुधवार की देर रात करीब 12:30 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद चारों के शव प्रयागराज भेजे गए। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मेनका मां और भाई समेत रिश्तेदार रोते बिलखते पहुंचे। दीपक बोले- जल्दी आने की बात कही थी, अब लाशें जा रहीं दीपक ने बताया- मेरी बहन मेनका ने रास्ते में छाए कोहरे का व्हाट्सएप स्टेटस लगाया था, वीडियो में काफी कोहरा दिख रहा था। मां ने कहा कि इतने कोहरे में मेरे दामाद कार कैसे चला रहे होंगे। मुझसे मां ने कहा कि थोड़ी थोड़ी देर में जीजा का हाल लेते रहना। कहां पहुंचे हैं, कोई दिक्कत तो नहीं है। ये देख मैंने दोबारा कॉल की तो किसी ग्रामीण ने उठाई और भीषण सड़क हादसे की खबर दी। कहा कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बाकी की हालत सीरियस है। आप लोग आ जाइये। मां बोली- मेरी तो दुनिया उजड़ गई दीपक की मां मंजू ने बताया- हम लोगों ने बड़े अरमानों के साथ 2018 में सौरभ और मेनका की शादी की थी, लेकिन महज 8 साल के भीतर इस दर्दनाक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। मैंने बेटी-दामाद के लिए छठ पूजा की पूरी तैयारी कर रखी थी। लेकिन अब कौन छठ कैसे मनाएंगे। इनते प्यारे नातियों का चेहरा कैसे देख पाऊंगी। सौरभ के पिता जय गोविंद उपाध्याय एयर फोर्स से जूनियर वारंट ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हैं और मेनका के पिता पुरेंद्रनाथ तिवारी आर्मी में रहे हैं। इस मार्मिक घटना ने दोनों परिवारों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। चारों पोस्टमार्टम एसडीएम सदर गुलाब चंद्र की मौजूदगी में हुए। ------ ये खबर भी पढ़ें गाजियाबाद में थाने के अंदर युवक की हत्या:सीने पर चाकू मारे, पुलिस वाले देखते रहे; भाई दूज मनाकर घर आया था गाजियाबाद में थाने के अंदर 20 साल के युवक की हत्या कर दी गई। हमलावर ने उसके सीने पर चाकू से वार किए। जिससे युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। चाकू मारकर भाग रहे आरोपी को पुलिसवालों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने युवक के घरवालों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में युवक ने तमंचा ताना, VIDEO:फायर करने की कोशिश, गोली नहीं चली
    Next Article
    हापुड़ में सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:एक की मौत, दो घायल, दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment