Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:एक की मौत, दो घायल, दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर हादसा

    57 minutes ago

    1

    0

    दिल्ली-मुरादाबाद नेशनल हाईवे-09 पर बुधवार सुबह सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। हादसा कोतवाली देहात इलाके के ततारपुर गांव के सामने दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली सड़क पर हुआ। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हापुड़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली सिकंदराबाद से सीमेंट लेकर हापुड़ जा रही थी। ततारपुर गांव के सामने पहुंचने पर अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। उस समय उस पर तीन लोग सवार थे। हादसे में दीपक पुत्र चंद्रपाल निवासी नगला बॉयस, वाजिदपुर, थाना जरीफनगर, जिला बदायूं और अनुज पुत्र अमर सिंह निवासी एनटीपीसी दादरी, थाना जारचा, नोएडा घायल हुए। तीसरे व्यक्ति ओमप्रकाश निवासी गुलावठी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पारस मलिक मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली को हटवाकर दबे हुए तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोहरे का स्टेटस देख कॉल लगाई, मिली मौत की सूचना:हरदोई में भाई बोला- बहन-जीजा, प्यारे भांजों की लाश कैसे उठाऊंगा, डिवाइडर से टकराई XUV
    Next Article
    कासगंज में एसपी ने सिढ़पुरा थाने का किया निरीक्षण:चोरी, लूट और नकबजनी रोकने के लिए रात की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment