Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केजरीवाल बोले- मोदी–शाह ने हमारे खिलाफ साजिश रची:वे AAP को हरा नहीं पाए, तो खत्म करने जुट गए; दोनों देश से माफी मांगे

    4 hours ago

    1

    0

    दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े CBI केस में बरी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हमारे खिलाफ साजिश रची। वे AAP को हरा नहीं पाए तो खत्म करने जुट गए। दोनों को देश से माफी मांगनी चाहिए। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े CBI केस में शुक्रवार सुबह केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने CBI को भी कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी की चार्जशीट में कई ऐसी खामियां हैं जिनका किसी गवाह या बयान से कोई लेना-देना नहीं है। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने कहा कि केजरीवाल को बिना किसी ठोस सबूत के फंसाया गया है। कोर्ट ने सिसोदिया और अन्य आरोपियों को आरोपमुक्त करते हुए कहा कि CBI आरोप साबित करने में विफल रही है। हजारों पन्नों की चार्जशीट में ऐसी चीजें हैं जो किसी भी गवाह के बयान का समर्थन नहीं करती। जज ने कहा कि चार्जशीट में भ्रामक बयान हैं। खबर से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Symbolism नहीं, सिर्फ Trade पर फोकस! Mark Carney पहुंचे मुंबई, क्या संबंधों पर जमी बर्फ पिघलेगी?
    Next Article
    दिल्ली शराब नीति केस, केजरीवाल-सिसोदिया बरी:कोर्ट बोला- CBI ने साजिश की कहानी गढ़ी; फैसले पर केजरीवाल रोते हुए बोले- जिंदगीभर ईमानदारी कमाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment