Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:गुटखा विवाद पर दबंगों ने युवक को लात-घूंसों से पीटा, कार नाले में पलटी; चालक कूदा

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ शहर के सदर मोड़ पर मंगलवार शाम गुटखा खरीदने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पिटाई की गई। दबंगों ने करीब 20 सेकंड के भीतर युवक को बांस के डंडे और लात-घूंसों से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सदर बाजार मोहल्ले का एक युवक शाम को चौराहे के पास पान की दुकान पर खड़ा था। तभी बाइक से दो युवक वहां गुटखा लेने पहुंचे। किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। पढ़ें पूरी खबर… प्रतापगढ़ में अनियंत्रित होकर नाले में पलटी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान प्रतापगढ़ में शुक्रवार को एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। यह घटना डीआईओएस कार्यालय के पास हुई, जो एसपी आवास के निकट स्थित है। सदर मोड़ निवासी चालक बाली अपनी गाड़ी से शहर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक मोटरसाइकिल सवार सामने आ गया। मोटरसाइकिल चालक को बचाने के प्रयास में बाली ने गाड़ी मोड़ी, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे नाले में जा गिरा। पढ़ें पूरी खबर… प्रतापगढ़ में दहेज हत्या, हत्या प्रयास में 4 आरोपी गिरफ्तार प्रतापगढ़ में कोतवाली देहात पुलिस ने दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी दहेज हत्या के मामले में और तीन आरोपी मारपीट कर हत्या के प्रयास के मामले में शामिल हैं। दहेज हत्या का पहला मामला वादी द्वारा दी गई तहरीर से जुड़ा है। वादी ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि 3 मार्च 2026 को ससुरालियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर… प्रतापगढ़ जिला कारागार में होली का उत्साह, अबीर-गुलाल लगाकर बंदियों ने होली खेली प्रतापगढ़ जिला कारागार में होली का पर्व बड़े उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी बंदियों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। जेल परिसर में भाईचारे और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। कारागार प्रशासन ने त्योहार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए थे। बंदियों के लिए अबीर-गुलाल और फूलों की विशेष व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जेल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। पढ़ें पूरी खबर… प्रतापगढ़ पुलिस ने गरीब बच्चों संग मनाई होली, रंग-पिचकारी बांटकर चेहरों पर लाई मुस्कान प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गरीब और असहाय बच्चों के साथ होली मनाई। थाना प्रभारी राधे बाबू ने बच्चों को रंग, गुलाल, पिचकारी और मिठाई बांटकर उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी। यह सराहनीय पहल होली के अवसर पर की गई। थाना परिसर और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चों को बुलाकर पुलिस टीम ने उनके साथ होली का पर्व मनाया। बच्चों ने रंग-गुलाल और पिचकारी से जमकर होली खेली। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए भदोही की 5 बड़ी खबरें:इंस्टाग्राम पर पोस्ट के बाद पुलिस ने बचाई युवक की जान, होली से पहले 70 वाहन का चालान
    Next Article
    लखनऊ में नशे की हालत में नहर में गिरा युवक:तिकुनिया 3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, मिला नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment