Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:शाहजहांपुर में होली खेलने के बहाने पत्नी की हत्या की, लाट साहब का जूते-चप्पलों से स्वागत

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी के शाहजहांपुर में होली के दिन पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसके प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया। उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। वारदात के दौरान मारपीट में पति खुद भी अधमरा हो गया। जानकारी के मुताबिक, महिला का पति से दो साल से तलाक का केस चल रहा था। तब से वह पति से अलग रह रही थी। बीते 6 महीने से अपने प्रेमी के साथ अलग किराए के मकान में लिव-इन में रह रही थी। बुधवार सुबह 6 बजे पति होली खेलने के बहाने महिला के घर पहुंचा। उसने चेहरे पर मुखौटा पहना हुआ था। पढ़ें पूरी खबर… कोतवाल से सलामी लेकर रोड पर आए लाट साहब, जूते-चप्पलों से स्वागत शाहजहांपुर में लाट साहब का पारंपरिक जुलूस निकल चुका है। बड़े लाट साहब को रामपुर से लाया गया है और कई दिनों से उनकी 'खातिरदारी' की जा रही थी। जुलूस शुरू होने से पहले लाट साहब मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद उन्हें सलामी के लिए चौक कोतवाली के अंदर ले जाया गया, जहां चौक कोतवाल उन्हें सलामी देकर रवाना किया। सलामी के बाद लाट साहब का जुलूस अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर… भाजपा विधायक के पति पर तमंचा ताना, विधायक सलोना कुशवाहा बोलीं- परिवार को कुछ हुआ तो पूर्व विधायक रोशन लाल होंगे जिम्मेदार शाहजहांपुर में तिलहर विधानसभा से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के पति राम सिंह कुशवाहा पर कुछ युवकों ने तमंचा तान दिया। यह घटना तब हुई जब राम सिंह अपने समर्थकों के साथ आखत डालने जा रहे थे। समर्थकों के विरोध करने पर आरोपी भाग गए। पढ़ें पूरी खबर… छेड़छाड़ करने वाले युवकों को महिला ने पीटा, बाइक सवारों ने हाथ पकड़ा शाहजहांपुर में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात बाइक सवार तीन युवकों ने महिला का हाथ पकड़कर खींचा। महिला ने खुद को छुड़ाकर एक युवक को पीटा। घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, जलालाबाद थाना प्रभारी राजीव तोमर छेड़छाड़ की घटना से इनकार कर रहे हैं, लेकिन एसपी ने मामले की जांच कराने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर… दबंगों ने किसान के पांच पेड़ काटे, पीड़ित बोला- धमकी देकर चलाई कुल्हाड़ी शाहजहांपुर में दबंगों ने एक किसान के पांच पेड़ काट दिए। पीड़ित किसान ने मंगलवार शाम थाने में तहरीर दी, जिसमें आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के चौहनापुर गांव की है। यहां के निवासी जगरूप सिंह कुशवाहा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके खेत में कई पेड़ लगे थे। गांव के कुछ दबंग उन पेड़ों को हटवाने का दबाव बना रहे थे और ऐसा न करने पर पेड़ काटने की धमकी दी थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘जिसे भाई जैसे पाला, उसने मेरी घरवाली से इश्क लड़ाया’:पति बोला- पत्नी की हत्या कर खुद मर गया, कपड़े खून से सने, इसलिए न्यूड भागा
    Next Article
    शासन को भेजी जा रही दलित प्रेरणा स्थल की रिपोर्ट:723 करोड़ हुए खर्च , 84 करोड़ के एमओयू साइन, फाइलों में नहीं है बाउचर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment