Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काली नदी पुल पर हथियारों का गैंग पकड़ा गया:4 तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचों की खेप बरामद; शहर में होती थी सप्लाई

    2 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने काली नदी पुल के पास घेराबंदी कर चार सक्रिय तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलीम, अनस, नदीम और आरिस के रूप में हुई है। उनके कब्जे से एक .32 बोर की पिस्टल, दो खाली मैगजीन, पांच देसी तमंचे, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस और लेनदेन में इस्तेमाल हो रही नकदी बरामद की गई है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस को चरथावल रोड पर न्याजुपुरा के पास एक खाली प्लॉटिंग में हथियारों के सौदे की सूचना मिली थी। इस जानकारी के आधार पर सहायक पुलिस अधीक्षक और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों ने हथियार बेचने की बात कबूली पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह शहर में मांग के अनुसार अवैध असलहों की आपूर्ति करता था। कुछ आरोपियों ने हथियार बेचने की बात कबूली, जबकि कुछ ने इन्हें शौक और रसूख के लिए खरीदने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपी बाहरी इलाकों से सस्ते दामों पर हथियार खरीदकर यहां ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस रैकेट के मुख्य सरगना की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा एक्सप्रेस-वे का 29 अप्रैल को लोकार्पण:पीएम मोदी हरदोई से करेंगे संबोधित, बदायूं में होगा सजीव प्रसारण
    Next Article
    32 छक्के लगाने वाले वैभव के सामने होंगे श्रेयस अय्यर:IPL में आज राजस्थान-पंजाब के बीच मुकाबला; हैदराबाद के खिलाफ12 छक्के लगाकर बनाया शतक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment