Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल से बंद हो जाएगा गोंडा-लखनऊ घाघरा संजय सेतु पुल:पीपे के पुल पर शुरू हुआ छोटे वाहनों का आवागमन, रुट डायवर्जन किया गया

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा और लखनऊ को जोड़ने वाला संजय सेतु घाघरा पुल मरम्मत कार्य के लिए 16 अप्रैल से बंद कर दिया जाएगा। पुल के जर्जर होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान पुल से किसी भी छोटे या बड़े वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं होगी। लोक निर्माण विभाग ने पुल के बगल में एक पीपे का पुल बनाया है, जिससे कार और अन्य छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है, ताकि लोगों को असुविधा न हो। बड़े वाहनों, रोडवेज बसों और ट्रकों के लिए रूट डायवर्जन की पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसे कल शाम तक लागू कर दिया जाएगा। गोंडा से लखनऊ जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा। इसी तरह, लखनऊ से गोंडा आने वाले और गोंडा होते हुए अयोध्या व बस्ती जाने वाले वाहनों को भी डायवर्टेड रूट का उपयोग करना पड़ेगा। संजय सेतु पुल के जर्जर होने के कारण यहां आए दिन घंटों जाम लगता था, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी होती थी। कई बार तो पुल को घंटों के लिए बंद भी करना पड़ता था। इन समस्याओं के समाधान के लिए अब पुल की मरम्मत की जा रही है, जिसमें काफी समय लग सकता है। पीपे के पुल का उपयोग करते समय चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने और दो लाइनें न बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। आपको बता दें कि घाघरा पुल के माध्यम से ही गोंडा बलरामपुर और अन्य जिले के लोग भी जाते हैं एक बार मरम्मत होकर के स्कूल के ठीक होने से काफी लंबे समय तक लोगों को राहत मिलेगी। यहां पर नए पुल बनाए जाने को लेकर के भी लोगों द्वारा मांग की जा रही है शासन में प्रस्ताव भी लंबित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की मौत:प्रयागराज के गौहनिया-करछना मार्ग पर डंपर ने रौंदा, पुलिस ने दर्ज किया केस
    Next Article
    गंगा कटान से उन्नाव के घाट क्षतिग्रस्त, श्रद्धालुओं को परेशानी:पंडा समाज कर रहा समतलीकरण, प्रशासन से मदद की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment