Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल से दिखेगा संस्कृति और मनोरंजन का अनोखा संगम:ताज महोत्सव में भक्ति बैंड के साथ होगी कव्वाली नाइट, हंसाएगी कृष्णा की कॉमेडी

    9 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक बार फिर रौनक लौटने जा रही है। कल से शुरू हो रहा ताज महोत्सव, जहां मनोरंजन, संस्कृति और व्यंजनों का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। शहरवासी और पर्यटक दस दिनों तक संगीत, कला और स्वाद के इस भव्य उत्सव का आनंद ले सकेंगे। ताज महोत्सव-2026 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार आयोजन पारंपरिक शिल्पग्राम की जगह फतेहाबाद रोड स्थित ‘आई लव आगरा’ सेल्फी प्वाइंट के पास नए मैदान में किया जा रहा है। करीब 4 एकड़ क्षेत्र में बने परिसर में मुख्य मंच, ग्रीन रूम, मीडिया गैलरी, दर्शक दीर्घा, फूड जोन, फन जोन, फ्लावर शो और ओडीओपी प्रदर्शनी के लिए अलग-अलग सेक्शन तैयार किए गए हैं। आकर्षक सजावट और आधुनिक लाइटिंग से पूरा स्थल जगमगा रहा है। 18 से 27 फरवरी तक चलने वाले इस 10 दिवसीय महोत्सव में लगभग 500 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें यूपी हैंडीक्राफ्ट, ओडीओपी उत्पाद, कार्पेट, पॉटरी और आगरा मंडल के खास उत्पाद शामिल होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 20 फरवरी को सूफी संध्या में अली ब्रदर्स, 21 फरवरी को इंडियन ओशन बैंड, 22 फरवरी को नीरज श्रीधर की बालीवुड नाइट, 23 फरवरी को परमिश वर्मा की पंजाबी नाइट, 24 फरवरी को माधवाज बैंड की भक्ति संध्या, 25 फरवरी को मधुबंती बागची, 26 फरवरी को कृष्णा अभिषेक की कॉमेडी नाइट और 27 फरवरी को सचिन-जिगर की समापन प्रस्तुति होगी। इसके अलावा 19 फरवरी को कवि सम्मेलन और मुशायरा, 21 फरवरी को फतेहपुर सीकरी में निजामी बंधु (युवा) की कव्वाली नाइट और 23 फरवरी को बटेश्वर में मिश्रा बंधु की भजन संध्या आयोजित की जाएगी। प्रशासन का दावा है कि इस बार बेहतर व्यवस्थाओं के साथ महोत्सव और भी भव्य होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खनन ट्रैक्टर-ट्रॉली से युवक की मौत:पीलीभीत में बाकबू होकर कुचला, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    धू-धू कर जल गई 6 बीघा गन्ने की फसल:लखीमपुर खीरी में बिजली की चिंगारी से किसान के खेत में लगी आग, लाखों का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment