Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कालीचरण कॉलेज में 'ब्रेस्ट कैंसर' जागरूकता कार्यशाला:मेदांता अस्पताल के सहयोग से छात्राओं को मिली जानकारी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कालीचरण पीजी कॉलेज में गुरुवार को 'ब्रेस्ट कैंसर'जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कॉलेज की विशाखा समिति ने मेदांता अस्पताल, लखनऊ के सहयोग में छात्राओं और महिला शिक्षकों को 'ब्रेस्ट कैंसर' के प्रति जागरूक किया। इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को 'ब्रेस्ट कैंसर' के शुरुआती लक्षण, बचाव के उपाय और समय पर इलाज के महत्व के बारे में जागरूक करना था। इस दौरान मेदांता अस्पताल से आए विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने 'ब्रेस्ट कैंसर' के कारण, लक्षण, जांच प्रक्रिया और आधुनिक उपचार विधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय रहते बीमारी की पहचान होने पर इसका सफल इलाज संभव है। स्व-परीक्षण की प्रक्रिया समझाई कार्यशाला में डॉक्टर नम्रता शुक्ला ने पीपीटी और वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से छात्राओं को ‘सेल्फ एग्जामिनेशन’ यानी स्व-परीक्षण की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने यह भी बताया कि नियमित स्व-परीक्षण से शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान की जा सकती है, जिससे इलाज आसान हो जाता है। कार्यक्रम के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपने सवाल पूछे और स्वास्थ्य संबंधी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। छात्राओं ने इस सत्र में काफी रुचि दिखाई। महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. अल्का द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कॉलेज के संरक्षक ई. वी.के मिश्र ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया।कॉलेज के प्राचार्य प्रो. चन्द्र मोहन उपाध्याय ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज को स्वास्थ्य और जागरूकता के प्रति सजग बनाना भी है। उन्होंने मेदांता अस्पताल के सहयोग की प्रशंसा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के बिलग्राम में युवक ने की आत्महत्या:पिता की मौत के बाद सदमे में था, पंखे से लटका मिला शव
    Next Article
    कागज जमा कराने के बहाने बुलाकर अश्लील हरकत की कोशिश:पीड़िता ने सुपरवाइजर पर सुनसान मकान में ले जाने, 70 हजार हड़पने का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment