Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कागज जमा कराने के बहाने बुलाकर अश्लील हरकत की कोशिश:पीड़िता ने सुपरवाइजर पर सुनसान मकान में ले जाने, 70 हजार हड़पने का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपने ही कार्यस्थल से जुड़े सुपरवाइजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसे कागज़ जमा कराने के बहाने सुनसान मकान में बुलाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। शुक्रवार को पीड़िता अपने दोनों पैरों से दिव्यांग पति के साथ SSP कार्यालय पहुंची और पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के अनुसार, आरोपी सुपरवाइजर ने फोन कर उसे आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज लेकर आने को कहा। जब वह बताए गए पते पर पहुंची, तो उसे एक बंद मकान के अंदर भेजा गया, जहां आरोपी पहले से मौजूद था और शराब पी रहा था। आरोप है कि अंदर पहुंचते ही आरोपी ने गलत नीयत से उसे जबरन अंदर की ओर खींचने की कोशिश की। स्थिति भांपकर महिला किसी तरह वहां से भाग निकली और खुद को बचाया। एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर कटवाए पीड़िता का आरोप है कि जब वह इस घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और उसे एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर कटवाए गए। इसी बात से खिन्न होकर आरोपी ने उसकी ड्यूटी बदलते हुए दूसरे मोहल्ले में लगा दी। मामले में आर्थिक शोषण का भी आरोप सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसकी पुत्री को नौकरी दिलाने के नाम पर एक साल पहले करीब 70 हजार रुपए लिए थे। एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसा वापस किया गया। अब शिकायत करने पर आरोपी द्वारा धमकी दिए जाने का भी आरोप है। पीड़िता का कहना है कि उसे नौकरी से निकलवाने और जान से मारने तक की धमकी दी जा रही है। लगातार अनदेखी और दबाव के बीच पीड़िता ने आखिरकार SSP कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का सीधा आरोप है कि सुपरवाइजर उसके दिव्यांग पति की वजह से उसका शोषण करना चाह रहा है। इस संबंध में आरोपित सुपरवाइजर दीपक ने सभी आरोपों को निराधार एवं बेबुनियाद करार दिया है। दीपक का कहना है कि ड्यूटी बदल दिए जाने के कारण उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कालीचरण कॉलेज में 'ब्रेस्ट कैंसर' जागरूकता कार्यशाला:मेदांता अस्पताल के सहयोग से छात्राओं को मिली जानकारी
    Next Article
    प्रधानमंत्री मोदी का गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण कार्यक्रम संभावित:एडीजी, कमिश्नर और आईजी ने स्थल का किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment