Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती

    4 hours from now

    1

    0

    दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी में एक इमारत के निवासियों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। पुलिस ने यह रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार मध्य रात्रि को हुई।पुलिस रात करीब 12 बजकर तीन मिनट पर कालकाजी में झगड़े की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि इमारत की भूतल और तीसरी मंजिल पर रहने वाले लोगों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने बताया कि घायल भाइयों की पहचान मंजीत सिंह उर्फ बंटी और दिलबाग सिंह के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, दोनों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां मंजीत को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दिलबाग का उपचार हो रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इमारत के बाहर किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद कहासुनी बढ़कर झड़प में बदल गई।इस दौरान मंजीत और दिलबाग को कथित तौर पर चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच करने तथा घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में
    Next Article
    आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment