Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुलपति को कॉल फॉरवर्डिंग से ठगने की कोशिश:टोलफ्री नंबर पर कॉल करते ही हैक हुआ फोन, ठगों ने लोगों से मांगे रुपये

    20 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह को साइबर ठगों ने निशाना बनाने का प्रयास किया है। ठगों ने मोबाइल हैक कर कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय की और उनकी छवि धूमिल करने की भी कोशिश की। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 फरवरी की दोपहर हुई। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को पार्सल डिलीवरी एजेंसी का कर्मचारी बताया और कहा कि एक पार्सल आया है, जिसका पता स्पष्ट नहीं है। उसने समस्या के समाधान के लिए एक टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने का निर्देश दिया। जैसे ही कुलपति ने बताए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल किया, उनके मोबाइल में स्वतः कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो गई। इसके परिणामस्वरूप, उनके नंबर पर आने वाली सभी कॉल साइबर ठग के नंबर पर स्थानांतरित होने लगीं। आरोप है कि ठग ने इन कॉल्स का उपयोग कर लोगों से पैसों की मांग की, जिससे आर्थिक ठगी के साथ-साथ कुलपति की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सहायक मुकुल सिंह विष्ट की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि अनजान नंबरों से आए कॉल या लिंक पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। किसी भी संदिग्ध कॉल पर टोल फ्री नंबर डायल करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य कर लें, अन्यथा एक क्लिक से मोबाइल का नियंत्रण किसी और के पास जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में किसान यूनियन ने DM को सौंपा ज्ञापन:खाद, बिजली और अन्ना प्रथा पर 3 सूत्रीय मांगें रखीं
    Next Article
    चित्रकूट में सड़क हादसे में युवक की मौत:बाइक से सब्जी लेने निकला था, टक्कर मारकर चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment