Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर में बुजुर्ग दंपती से 16.77 लाख ठगे:बेटे की तरह सेवा का झांसा दिया, अस्पताल के नाम पर रकम हड़पी

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर के कल्याणपुर स्थित आवास विकास क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती के साथ 16.77 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले खुद को बेटे जैसा बताकर भरोसा जीता, फिर दिवंगत बेटे के नाम पर अस्पताल बनाने और शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर रकम हड़प ली। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस आयुक्त के निर्देश के बाद अब मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। बेटे की मौत के बाद बढ़ी नजदीकियां, फिर किया भरोसे का फायदा सत्यम विहार निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका पुष्पलता कटियार अपने पति, रेशम विभाग से रिटायर्ड सहायक आयुक्त राजकिशोर कटियार के साथ रहती हैं। उनका बेटा, जो दिल्ली एम्स में डॉक्टर था, वर्ष 2019 में बीमारी के चलते निधन हो गया था। पीड़िता के अनुसार, बेटे के लखनऊ स्थित मकान के सामने रहने वाला युवक सुनील कुमार वर्मा इस दौरान उनके संपर्क में आया और परिवार से घनिष्ठ संबंध बना लिए। बेटे की मौत के बाद वह अक्सर सांत्वना देने कानपुर आता-जाता रहा और धीरे-धीरे खुद को बेटे जैसा बताकर भरोसा जीत लिया। अस्पताल बनाने और ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा आरोपी ने दंपती की इच्छा दिवंगत बेटे के नाम पर चैरिटेबल अस्पताल बनाने—का फायदा उठाया। उसने शेयर ट्रेडिंग में पैसा लगाकर अच्छा मुनाफा दिलाने का लालच दिया। उसकी बातों में आकर दंपती ने उसके खाते में 15.87 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए, जबकि 90 हजार रुपए नकद दिए। बाद में पता चला कि पैसा कहीं निवेश ही नहीं किया गया। पैसा मांगने पर धमकी, एक साल तक भटकते रहे पीड़ित जब दंपती ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ितों ने दिसंबर 2024 में थाने में शिकायत की, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2025 में पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके करीब चार महीने बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस बोली- आरोपी की तलाश जारी कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, जबकि बुजुर्ग दंपती अपने साथ हुई ठगी से आहत हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में पेट्रोल पंपों पर अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम:अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत कर्मचारियों को प्रशिक्षण
    Next Article
    अगले हफ्ते धोनी IPL में वापसी कर सकते हैं:वानखेड़े या चेपॉक में खेल सकते हैं; अभी काफ इंजरी से रिकवरी कर रहे हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment