Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर में छात्रा ने सुसाइड किया:परिजन बोले- दो पेपरों में बैक आ गई थी, इसीलिए तनाव में थी

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर में 11वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। परीक्षा की तैयारी कर रही बेटी को जगाने मां कमरे में पहुंची तो फंदे पर बेटी का शव लटका मिला। परिजनों के अनुसार दो विषय अर्थशास्त्र व गणित में छात्रा की बैक लगी थी, जिसका 26 व 28 फरवरी को रीपेपर था। इसी तनाव में छात्रा ने यह कदम उठाया है। दो विषयों मे बैक आने पर छात्रा थी परेशान मकड़ीखेड़ा के चेतनविहार के रहने वाले सुनील कुमार धर पीडब्ल्यूडी एनएच में ड्राइवर हैं। परिवार में पत्नी सुषमा, 16 वर्षीय बेटी वर्शालीधर व बेटा निवेदन है। पिता ने बताया कि वर्शाली मरियमपुर स्कूल से ग्यारहवीं की छात्रा थी। अर्थशास्त्र व गणित में उसके कम नंबर आए थे, जिसका रीपेपर होना था। बेटी उसी की तैयारी में लगी थी, इसलिए अलग कमरे में देर रात तक पढ़ाई करती थी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह वह रोज की तरह गंगा स्नान के लिए गंगाबैराज स्थित अटल घाट गए थे। पत्नी बेटे को स्कूल छोड़ने वुडवाइन स्कूल गई थीं। वहां से लौटने के बाद बेटी को जगाने के लिए उसके कमरे में गई तो पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका देखकर चींख पड़ी। आवास सुनकर वह कमरे में पहुंचे, लेकिन बेटी का शरीर ठंडा पड़ चुका था। उन्होंने संभावना जताई कि बेटी ने देर रात ही फांसी लगाई है। समीप ही कुर्सी पड़ी थी, जिसके सहारे वह कुंडे तक पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक ने जांच-पड़ताल की। सुनील के अनुसार पुलिस ने बेटी का मोबाइल कब्जे में लिया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बतायया की पुलिस पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि छात्रा कि दो विषयों मे बैक लग चुकी थी जिससे वह परेशान थी। जिसके चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अन्य विधिक कार्रवाई कि जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नायब तहसीलदार ने मुंशी को मारने के लिए जूता निकाला:कुशीनगर में गाली-गलौज भी की, वकील बोले- सस्पेंड करो, ये ब्राह्मणों का अपमान
    Next Article
    रायबरेली में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत:ग्रामीणों ने गेट तोड़कर निकाला बाहर, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment