Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नायब तहसीलदार ने मुंशी को मारने के लिए जूता निकाला:कुशीनगर में गाली-गलौज भी की, वकील बोले- सस्पेंड करो, ये ब्राह्मणों का अपमान

    7 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में नायब तहसीलदार ने एक मुंशी को मारने के लिए जूता निकाल लिया। उसे गाली-गलौज देते हुए जातिसूचक शब्द कहे। ये बात जैसे ही वकीलों को पता चली। वकील गुस्से में आ गए। तहसीलदार के ऑफिस को घेर लिया। मुंशी से अभद्रता की घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें नायब तहसीलदार की करतूत साफ दिख रही है। घटना से गुस्साए वकीलों ने धरना प्रदर्शन किया। तहसीलदार को सस्पेंड करने की मांग करने लगे। घटना बुधवार दोपहर तमकुहीराज तहसील की है। वकील बोले- ये ब्राह्मण समाज का घोर अपमान तमकुहीराज तहसील परिसर में बुधवार को नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा ने मुंशी से गाली गलौज कर दी। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक पाण्डेय ने इसे पूरे ब्राह्मण समाज का अपमान बताया। उन्होंने नायब तहसीलदार पर जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं का दावा है कि सीसीटीवी में नायब तहसीलदार द्वारा जूता निकालने की घटना भी दिखाई दे रही है। फुटेज सामने आने के बाद बार और बेंच के बीच झगड़ा और भी बढ़ गया। वकीलों ने नायब तहसीलदार को रोका घटना की जानकारी मिलते ही बार संघ अध्यक्ष अशोक कुमार राय और महामंत्री अमरनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता न्यायालय परिसर में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार को उनके न्यायालय कक्ष के बाहर रोक लिया। वहीं तत्काल निलंबन की मांग की। विरोध के चलते कुछ समय के लिए न्यायिक कार्य भी प्रभावित रहा। तहसील परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर एसडीएम आकांक्षा मिश्रा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने दोनों पक्षों को अपने चेंबर में बुलाकर बात की। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि यह बार और बेंच के बीच की आपसी बात थी। जिसे बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया है। उनके अनुसार, फिलहाल दोनों पक्षों में कोई विवाद नहीं है। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक पाण्डेय ने कहा कि नायब तहसीलदार ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए मुंशी का अपमान किया। फुटेज में कथित तौर पर जूता निकालने की घटना दिखने के बाद अधिवक्ताओं का गुस्सा और बढ़ गया। इसके विरोध में बार संघ अध्यक्ष अशोक कुमार राय की मौजूदगी में अधिवक्ता धरने पर बैठ गए। बार संघ के मंत्री अमरनाथ सिंह ने कहा- अगर प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो वकील आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस मामले को लेकर एसडीएम आकांक्षा मिश्रा से भी बात हुई है। उन्होंने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें- पंकज चौधरी को बायोडेटा सौंपने की होड़, 200 मंडल अध्यक्षों का ऐलान; यूपी BJP अध्यक्ष बोले- डेढ़ दो सौ क्यों खर्च किए, तुम्हारे काम आता यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव आने वाला है और सभी को काम मिलेगा, हर किसी के लिए काम है। बुधवार को लखनऊ में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। एक कार्यकर्ता ने उन्हें भगवा गमछा पहनाकर अभिनंदन किया। इस पर उन्होंने कहा, “इसमें पैसा क्यों खर्च किया? डेढ़-दो सौ रुपए जो खर्च किए, वह तुम्हारे काम आते।” पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के LU में फूड क्वालिटी को लेकर बवाल:दूषित भोजन करने से छात्रा हुई बेहोश, प्रोवोस्ट का घेराव; धरने पर बैठी छात्राएं
    Next Article
    कल्याणपुर में छात्रा ने सुसाइड किया:परिजन बोले- दो पेपरों में बैक आ गई थी, इसीलिए तनाव में थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment