Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर में युवती से 15 लाख की साइबर ठगी:प्राइवेट फोटो को वायरल करने की धमकी, सेक्स रैकेट में भी शामिल कराया

    6 hours ago

    1

    0

    कल्याणपुर की युवती को साइबर ठगों के जाल में फंसकर करीब 15 लाख रुपए की ठगी की। सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई यह साइबर ब्लैकमेलिंग धीरे-धीरे जबरन वसूली और मानसिक उत्पीड़न से होती हुई उसे देह व्यापार के दलदल तक धकेलने का कारण बन गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवती समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मानसिक प्रताड़ित कर उठाया आर्थिक लाभ पीड़िता ने बताया- साल 2023 में एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से उसे मैसेज मिले। बातचीत के दौरान ठगों ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद वर्ष 2024 में फिर से अज्ञात लोगों ने नए फर्जी अकाउंट बनाकर संपर्क किया और उसकी निजी तस्वीरें होने का दावा करते हुए उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगे। शुरुआत में 100 से 300 रुपए की मांग की गई, लेकिन धीरे-धीरे रकम हजारों रुपये प्रतिमाह तक पहुंच गई। आरोपियों ने सारा पैसा श्रद्धा कटियार नाम की युवती के बैंक खाते में जमा कराने को कहा। रुपए न देने पर परिवारजनों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और कॉलेज शिक्षकों के मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जाती रही। डर के कारण युवती ने अपनी पारिवारिक ज्वेलरी- एक अंगूठी, एक सिंगल ईयररिंग और मां के झुमकों का जोड़ा बेच दिया, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा उसने अलग-अलग माध्यमों से धन जुटाकर लगातार भुगतान किया। जब पैसे खत्म हो गए तो आरोपियों ने दबाव बनाकर उसे देह व्यापार में भी धकेल दिया और वहां से मिली रकम भी उसी खाते में जमा कराने को मजबूर किया। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2024 से अब तक करीब 15 लाख रुपए विभिन्न माध्यमों से आरोपियों को दिए जा चुके हैं, जिनमें कुछ रकम ऑनलाइन ट्रांसफर भी शामिल है। पुलिस ने बैंक खातों और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ठगी की रकम की पुष्टि हुई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।, वही पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्टूडेंट का अपहरण करने वाले 8 यू-ट्यूबर अरेस्ट:कान पकड़कर माफी मांगी, बोले- दोबारा नहीं करेंगे; 2 लाख मांगी थी फिरौती
    Next Article
    रविवार को स्कूल खोलने के आदेश पर शिक्षक नाराज:SIR कार्य योजना के तहत महाशिवरात्रि पर भी विद्यालय खुले रखने का निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment