Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रविवार को स्कूल खोलने के आदेश पर शिक्षक नाराज:SIR कार्य योजना के तहत महाशिवरात्रि पर भी विद्यालय खुले रखने का निर्देश

    8 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में बेसिक शिक्षा विभाग ने SIR कार्य योजना के तहत रविवार को भी बेसिक स्कूल खुले रखने का निर्देश जारी किया है। इस आदेश के बाद शिक्षकों में असंतोष फैल गया है। शनिवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर इस फैसले का विरोध प्रदर्शन किया। विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए शिक्षकों और विद्यालयों को अवकाश के दिनों में भी कार्य करना होगा। यह निर्देश विशेष रूप से रविवार और महाशिवरात्रि के दिन विद्यालयों को खुला रखने से संबंधित है। उत्तर प्रादेशीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश पाण्डेय ने इस आदेश को अव्यवहारिक बताया और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार काम के बाद अब हिंदू आस्था के महापर्व महाशिवरात्रि के साथ-साथ रविवार को भी शिक्षकों को छुट्टी नहीं मिल रही है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष अखिलेश वत्स ने बताया कि यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी के निर्देश का हवाला देते हुए जारी किया गया है। शिक्षकों का कहना है कि महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख आस्था पर्व है, जिस दिन कई महिला और पुरुष शिक्षक व्रत रखते हैं और घरों व मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में विद्यालय खोलने का आदेश उनकी धार्मिक भावनाओं के विपरीत है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक शिक्षा मित्र निदेशक के साथ मिलकर सरकार का पूरा सहयोग कर रहे हैं और अवकाश के दिनों में भी विद्यालय खोलकर कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद,आस्था से जुड़े पर्व पर ऐसा आदेश जारी करना शिक्षकों में निराशा उत्पन्न करता है और यह सामाजिक सद्भाव के लिए उचित नहीं है।शिक्षकों ने जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से इस आदेश को रद्द करने की अपील की है ताकि वे श्रद्धापूर्वक पर्व मना सकें। शिक्षकों ने मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से निवेदन किया है कि वे इस आदेश को तत्काल निरस्त करें।उन्होंने कहा कि वे अपना कार्य पूरी लगन से करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे,लेकिन इस पर्व पर अवकाश मिलना आवश्यक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल्याणपुर में युवती से 15 लाख की साइबर ठगी:प्राइवेट फोटो को वायरल करने की धमकी, सेक्स रैकेट में भी शामिल कराया
    Next Article
    उपाध्यक्ष धनेश, कोषाध्यक्ष बने दुर्गेश, काउंटिग जारी:गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव में 87% हुई वोटिंग, 595 पत्रकारों ने डाला वोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment