Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने भारतीय परंपराओं के बीच मनाया 34वां जन्मदिन:भगवा कुर्ता पहन तिलक लगाया; सैंडपेपर विवाद पर बोले- पूरी टीम को जानकारी थी

    3 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने अपना 34वां जन्मदिन भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक अंदाज में मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे भगवा-नारंगी कुर्ते में नजर आए। उनके माथे पर लाल तिलक था और वे फुलझड़ियों वाले केक के साथ पोज देते दिखे। तस्वीरों में पूजा की थाली भी नजर आई, जिसमें जलता हुआ दीया, कुमकुम और पूजा की अन्य सामग्री रखी थी। बैकग्राउंड में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की तस्वीर भी दिखाई दी। श्री श्री रविशंकर के अनुयायी हैं बैनक्रॉफ्ट बैनक्रॉफ्ट का आध्यात्मिकता से जुड़ाव नया नहीं है। वे आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के अनुयायी हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर पहले भी आध्यात्मिक गुरु के साथ तस्वीरें सामने आई हैं। जन्मदिन की तस्वीरें शेयर करते हुए बैनक्रॉफ्ट ने लिखा, 'ऐसा 34वां जन्मदिन, जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। आप सभी के समर्थन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।' 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद पर 8 साल बाद बोले जन्मदिन की तस्वीरों के साथ बैनक्रॉफ्ट 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद को लेकर दिए बयान से भी चर्चा में हैं। बुधवार, 18 नवंबर को उन्होंने करीब 4,000 शब्दों का बयान जारी कर केपटाउन टेस्ट के विवाद पर अपनी बात रखी। बोले- पूरी टीम को जानकारी थी, मुझे बलि का बकरा बनाया गया बैनक्रॉफ्ट ने दावा किया कि 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान बॉल टेंपरिंग की जानकारी ऑस्ट्रेलियाई टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी थी। उन्होंने कहा कि साथियों को बचाने के लिए उन्होंने जिम्मेदारी ली, लेकिन बाद में उन्हें ही पूरे मामले का बलि का बकरा बना दिया गया। उन्होंने लिखा, 'उस मीटिंग में किसी ने खड़े होकर यह नहीं कहा कि उन्हें मेरे सैंडपेपर इस्तेमाल करने के बारे में पूरी तरह जानकारी नहीं थी। एक भी व्यक्ति ने नहीं। आखिरकार मुझे पूरी टीम के लिए बलि का बकरा बना दिया गया।' बैनक्रॉफ्ट ने कहा कि सजा पूरी होने के बाद उन्हें अपने इंटरनेशनल करियर को दोबारा बनाने की उम्मीद थी, लेकिन विवाद का असर ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के उनके मौकों पर पड़ता रहा। क्या था 2018 का सैंडपेपरगेट विवाद? मार्च 2018 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले गए टेस्ट के दौरान कैमरून बैनक्रॉफ्ट को कैमरे पर सैंडपेपर से गेंद की हालत बिगाड़ने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था। इस घटना के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगाया। तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वॉर्नर को 12-12 महीने के लिए सस्पेंड किया गया था। यह विवाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सबसे चर्चित विवादों में से एक रहा और इसमें शामिल खिलाड़ियों के करियर पर भी इसका असर पड़ा। घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं बैनक्रॉफ्ट 34 साल के बैनक्रॉफ्ट फिलहाल घरेलू क्रिकेट में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने 16 नवंबर को विक्टोरिया के खिलाफ वनडे कप मैच में 52 गेंदों पर 55 रन बनाए। उनकी पारी की मदद से वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इससे पहले उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेफील्ड शील्ड मैच में 186 रन की पारी खेली थी। --------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सिराज को बाहर रखने पर पूर्व क्रिकेटर्स ने उठाए सवाल:गावस्कर बोले- उन्होंने कभी भारत को निराश नहीं किया; शास्त्री भी फैसले से नाराज न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। सुनील गावस्कर ने कहा कि सिराज ने कभी भारत को निराश नहीं किया, वहीं रवि शास्त्री ने भी चयन पर नाराजगी जताई। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया:लिस्ट में क्रिकेट, हॉकी, शतरंज, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी और एथलेटिक्स के 9 खिलाड़ियों को मिली जगह; चार कैटेगरी में शामिल
    Next Article
    लौरा हैरिस की WBBL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी:15 गेंदों में 50 रन बनाए; सिडनी थंडर ने ब्रिसबेन हीट को हराया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment