Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉम्प्लेक्स की दीवार गिरने के मामले में तीन पर केस:मकान मालिक, ठेकेदार और इंजीनियर पर कार्रवाई, दो की हुई थी मौत

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका रोड स्थित एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मकान मालिक, ठेकेदार और इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के जेठहसी गांव निवासी गोविन्द प्रसाद पिछले करीब एक माह से उक्त निर्माण स्थल पर मजदूरी कर रहे थे। शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे अचानक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में गोविन्द प्रसाद भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के भाई अनिल प्रसाद समेत गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मर्चरी भेजा जा चुका था। मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले भी दीवार का एक हिस्सा गिर चुका था, जिसकी शिकायत मकान मालिक आशीष गुप्ता, इंजीनियर (नाम अज्ञात) और ठेकेदार रजत त्रिपाठी से की गई थी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया। मजदूरों का आरोप है कि जिम्मेदार लोगों ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। मृतक के भाई अनिल प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मजदूरों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में चैती महोत्सव का शानदार आयोजन:लोक और जनजाति संस्कृति पर शानदार प्रस्तुति, संरक्षित करने का संदेश
    Next Article
    लखनऊ में 'मैरीटाइम इंडिया' पर तकनीकी व्याख्यान:द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment