Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव:गोंडा में घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी सूचना, नशे का आदी था मृतक

    15 hours ago

    1

    0

    गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पोर्टरगंज पथवलिया में एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के अंदर मिला है। मृतक की पहचान कृष्ण मोहन चौबे उर्फ अनमोल चौबे पुत्र शामली चौबे के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों को घर के अंदर से तेज दुर्गंध आने पर शक हुआ। उन्होंने तत्काल नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। नगर सीओ आनंद कुमार राय भी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, क्योंकि दुर्गंध इतनी तेज थी कि पास खड़ा होना मुश्किल था। मृतक के पिता शामली चौबे ने बताया कि उनका बेटा उन्हें लगातार मारता-पीटता और प्रताड़ित करता था, जिसके कारण वे अपनी बड़ी बेटी के घर रहते थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनका बेटा नशे का आदी था। बीते 8 फरवरी को उनके बेटे को चार दोस्त ले गए थे। इसके बाद बेटे ने फोन कर कहा था कि वे वहीं रहें, वह कमा खा रहा है। पिता ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह एक चार पहिया वाहन मृतक के घर के अंदर जाते हुए देखा गया था, लेकिन उसमें सवार लोगों की पहचान नहीं हो पाई। मृतक अनमोल चौबे आठ बहनों में अकेला भाई था। नगर कोतवाली पुलिस अब कई बिंदुओं पर मामले की गहन जांच कर रही है। सीओ नगर आनंद कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है। दो से तीन दिन पुरानी मृतक की वक्त की बॉडी बताई जा रही है क्योंकि जब हम लोग मौके पर पहुंचे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    याेगासन प्रतियोगिता में राज सिंह व अर्चना टॉप पर:वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजन, सुमित कुमार दूसरे व लकी सिंह ने तीसरे स्थान पर
    Next Article
    गोरखपुर में आशा वर्कर और किसान संगठन का प्रदर्शन:बोलीं- पर्मानेंट करे सरकार वरना आंदोलन होगा बड़ा, मांग को लेकर सड़क पर उतरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment