Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रीन पार्क की जर्जर बालकनी टूटेगी, मैदान भी नया बनेगा:350 करोड़ से बदलेगी सूरत, अब कानपुर में भी गूंजेगा IPL का शोर

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी का ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम, जो कभी अपनी स्पिन पिच और यादगार मुकाबलों के लिए दुनिया भर में मशहूर था, पिछले कुछ समय से 'बदहाली' का शिकार था। कभी ड्रेनेज सिस्टम ने खेल बिगाड़ा तो कभी जर्जर बालकनी ने दर्शकों को मायूस किया। लेकिन अब कानपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट का पिटारा खोलते हुए ग्रीन पार्क के कायाकल्प के लिए 350 करोड़ रुपये की भारी-भरकम योजना को मंजूरी दे दी है। इस बजट के साथ ही ग्रीन पार्क एक 'ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट' के तहत नए अवतार में नजर आएगा। आइए जानते हैं, कैसे 3 साल के भीतर कानपुर का यह मैदान मेलबर्न और लॉर्ड्स जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होने जा रहा है। पहले फेज में 'ड्रेनेज' का इलाज, 45 करोड़ से शुरू होगा काम: साल 2024 में भारत-बांग्लादेश टेस्ट के दौरान ढाई दिन तक खेल रुकने की शर्मिंदगी झेलने वाले ग्रीन पार्क के लिए सबसे पहली प्राथमिकता इसका ड्रेनेज सिस्टम है। सरकार ने पहली किश्त के रूप में 45 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। 18 महीने का लक्ष्य: अगले डेढ़ साल में पूरे मैदान के नीचे नया ड्रेनेज सिस्टम बिछाया जाएगा। पूरी फील्ड होगी दुरुस्त: 'फील्ड ऑफ प्ले' (FOP) को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा, ताकि भारी बारिश के बाद भी खेल चंद घंटों में शुरू हो सके। 33 हजार दर्शकों की क्षमता;अब जर्जर नहीं, वर्ल्ड क्लास होगी 'सी बालकनी': यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि,ग्रीन पार्क में बड़े मैचों की राह में सबसे बड़ा रोड़ा यहां की कम दर्शक क्षमता और जर्जर स्टैंड्स थे। साल 2019 से बंद पड़ी 'सी बालकनी' को अब पूरी तरह तोड़कर नए सिरे से बनाया जाएगा। दूसरे फेज में 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे स्टेडियम की क्षमता बढ़कर 33,280 हो जाएगी। फिलहाल अभी ग्रीनपार्क स्टेडियम की सी बालकनी सीमेंट की सीढ़ियों वाली है, लेकिन नई बालकनी में दर्शकों के लिए फोल्डिंग चेयर्स लगाई जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम-एसएसपी ने किसानों से की मुलाकात:तीन दिन में समस्या के समाधान का मिला आश्वासन
    Next Article
    सिपाही के हमले में घायल पत्नी ने भी तोड़ा दम:कहासुनी के बाद पत्नी-बेटी को किया था घायल, नदी में कूदकर की थी आत्महत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment