Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केमिस्ट जागरूकता सम्मेलन में नियमों के पालन पर जोर:संभल में सहायक आयुक्त और औषधि निरीक्षक सम्मानित

    3 hours ago

    2

    0

    संभल में नगर एवं तहसील क्षेत्र के केमिस्टों ने मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी पैलेस में केमिस्ट जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मेलन आयोजित किया। इस अवसर पर मुरादाबाद मंडल के सहायक आयुक्त (औषधि) पूरन चंद्र और जिला औषधि निरीक्षक जयेंद्र कुमार का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए, शॉल ओढ़ाए गए और माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया। सहायक आयुक्त (औषधि) पूरन चंद्र ने केमिस्टों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें। उन्होंने दवाओं की खरीद-फरोख्त बिल सहित करने तथा ग्राहकों के साथ शालीन व्यवहार अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग के स्तर पर केमिस्टों की समस्याओं के समाधान के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिला औषधि निरीक्षक जयेंद्र कुमार ने मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, "एक युद्ध नशे के विरुद्ध" अभियान में सक्रिय भागीदारी और "विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश" जैसे अभियानों में केमिस्टों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने केमिस्टों से शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। केमिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन श्याम शरण शर्मा ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और उनके सहयोगात्मक रवैये की सराहना की। इस दौरान अंकुश कुमार त्यागी ने औषधियों के ऑनलाइन व्यापार पर चिंता व्यक्त की। अधिकारियों ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सम्मेलन में प्रिय रत्न आर्य, अनिल कुमार अग्रवाल, राहिल भारतीय, मो. नसीम, शाहनवाज आलम सहित अनेक केमिस्टों ने अपने विचार साझा किए। संभल तहसील के लगभग 115 केमिस्ट इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश कुमार वार्ष्णेय ने की, जबकि संचालन शाहनवाज आलम और पुनीत त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में गेहूं के खेत में लगी आग:5-6 बीघा फसल राख, किसानों को लाखों का नुकसान
    Next Article
    भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस:फर्रुखाबाद जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण और संगोष्ठी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment