Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कमिश्नर ने मेडिकल कॉलेज में खराब वेंटिलेटर पर लगाई फटकार:ICU, पेयजल, साफ-सफाई और उपचार व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

    3 hours ago

    2

    0

    देवीपाटन मंडल की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को गोंडा मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। चार्ज संभालने के बाद से ही कमिश्नर लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खराब वेंटिलेटर मशीनों और अन्य चिकित्सा उपकरणों को देखकर अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई। कमिश्नर ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को तत्काल सभी खराब वेंटिलेटर ठीक कराने और आईसीयू को युद्धस्तर पर पूर्ण रूप से क्रियाशील करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी और अन्य वार्डों की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों के बिस्तरों पर स्वच्छ और नियमित रूप से बदली जाने वाली चादरें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, अस्पताल के सभी वार्डों में लगे कूलरों को तत्काल क्रियाशील करने को कहा। कमिश्नर ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मरीजों के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज और उनके तीमारदारों को मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिलनी चाहिए। दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्पष्ट किया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह औचक निरीक्षण गोंडा मेडिकल कॉलेज के संबंध में लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस नेता ने जनसमस्याओं पर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन:सुल्तानपुर में बिजली मीटर, दिव्यांग पास और विश्वकर्मा योजना में देरी का मुद्दा उठाया
    Next Article
    कार ने युवक को रौंदा, 2 किमी तक घसीटा:होमगार्ड परीक्षा से लौट रहे अभ्यर्थी की मौत, बचाने में सिपाही घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment