Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 56 किलो गांजा बरामद:ओडिशा से लाकर बेचते थे, बाइक भी जब्त; NDPS एक्ट में केस

    19 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में सर्विलांस, एसओजी और कोतवाली पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 56.590 किलोग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। ये तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर कन्नौज में बेचते थे। सदर कोतवाली पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से इन तस्करों को पकड़ा। ये तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांजा बेचने जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सौरिख थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी मनजीत सिंह पुत्र नरपत, कानपुर नगर के सचेड़ी थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी उमेश सिंह पुत्र विनोद सिंह और कन्नौज के गंधरापुर निवासी सतीश दुबे पुत्र विश्वनाथ दुबे के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ये तस्कर मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पाल चौराहे के पास घेराबंदी कर उन्हें रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से 56.590 किलोग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल मिली। तीनों आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी अजय कुमार ने बताया कि पूछताछ में मनजीत सिंह और उमेश सिंह ने बताया कि वे ओडिशा से सस्ते दामों पर गांजा खरीदते थे। इसके बाद वे इसे महंगे दाम पर सतीश दुबे को बेच देते थे। सतीश दुबे फिर इसे आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था। इस अवैध कमाई से वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टिकैत बोले- ईरान-इजराइल युद्ध से 40% ईंधन कटौती संभव:किसान नेता ने बुलंदशहर में जताई चिंता, कृषि अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर
    Next Article
    सीएम योगी की मां पर टिप्पणी को लेकर विरोध:हिंदू सेवा सुरक्षा संघ ने फूंका पुतला, मौलाना पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment