Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में बस ने अधिवक्ता की बाइक को मारी टक्कर:बार एसोसिएशन महासचिव घायल, ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

    4 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में बार एसोसिएशन के महासचिव की बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महासचिव घायल हो गए और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और बस चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को मामले की तहरीर भी दी गई है। यह दुर्घटना कन्नौज में रोडवेज बस स्टैंड के बाहर हुई। बार एसोसिएशन के महासचिव राम खिलावन यादव पुरानी कचहरी से नई कचहरी की ओर अपनी बाइक से जा रहे थे। रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंचते ही एक बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राम खिलावन यादव उछलकर दूर जा गिरे और उनकी बाइक बस के नीचे फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद वकीलों ने बस चालक को पकड़ लिया। कुछ ही देर में सरायमीरा चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वकीलों ने चालक को उनके सुपुर्द कर दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि रोडवेज बस चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जिससे अधिवक्ता राम खिलावन यादव को अंदरूनी चोटें आई हैं। उन्होंने पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। इस घटना ने रोडवेज बस चालकों की मनमानी पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरायमीरा में चालक अक्सर बसों को बस स्टैंड के बजाय जीटी रोड पर आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं, जिससे अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी होती है और आए दिन यात्रियों व चालकों के बीच विवाद होता रहता है। अधिवक्ता राजेंद्र कुमार ने बताया कि रोडवेज बस चालकों की इस मनमानी की शिकायतें कई बार पुलिस से की जा चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती, जिससे वे बेलगाम बने हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिया रहमान ने युवा संसद प्रतियोगिता में पहला स्थान जीता:देवरिया में आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट
    Next Article
    मुजरबानी पर PCB केस करेगा, IPL के लिए PSL छोड़ा:जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज KKR से जुड़े, मुस्तफिजुर रहमान को रिप्लेस किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment