Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू:डीएम ने डडौना गांव में किसानों से किया संवाद, मुआवजे पर चर्चा

    1 hour ago

    2

    0

    कन्नौज में प्रस्तावित फर्रुखाबाद लिंक प्रवेश-नियंत्रित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी (डीएम) आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने छिबरामऊ क्षेत्र के डडौना गांव में किसानों से संवाद किया। डीएम ने किसानों को बताया कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना कन्नौज और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास में सहायक होगी। इससे सुगम और तीव्र यातायात के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क गुजरने से भूमि का मूल्य बढ़ता है, जिससे स्थानीय निवासियों को दीर्घकालिक आर्थिक लाभ मिलेगा। इस परियोजना के तहत कुल 25.5713 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। इसमें 22.7803 हेक्टेयर निजी भूमि और 2.7910 हेक्टेयर सरकारी व ग्राम सभा की भूमि शामिल है। कुल 330 भू-स्वामियों की सहमति से अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नियमानुसार भू-स्वामियों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बोरिंग, भवन, पेड़ और फसल जैसी परिसंपत्तियों का मुआवजा भी निर्धारित मानकों के अनुसार अलग से प्रदान किया जाएगा। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके वैधानिक अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी भू-स्वामी को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। किसानों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे अपने परिवारजनों से विचार-विमर्श के बाद आगे की प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी छिबरामऊ ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय सहित KKC में दाखिले के लिए आवेदन शुरू:ऑनलाइन माध्यम से करना होगा अप्लाई, सबसे पहले कराना होगा LURN रजिस्ट्रेशन
    Next Article
    'AMU मिनी पकिस्तान है, तुझे हलाल यहीं दफना देंगे':बीटेक छात्रा से मिलने पहुंचे डॉक्टर को धमकी, पुलिस ने दो छात्रों को किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment