Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा 25 से शुरू:8 केंद्रों पर होगी तीन दिवसीय परीक्षा, DM-SP ने की तैयारियों की समीक्षा

    1 hour ago

    2

    0

    कन्नौज में 25 से 27 अप्रैल तक होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल आठ केंद्र बनाए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की और केंद्रों का निरीक्षण भी किया। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए एक नोडल अधिकारी, प्रत्येक केंद्र के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट, एक केंद्र व्यवस्थापक, दो सहायक केंद्र व्यवस्थापक, दो परीक्षा सहायक और प्रत्येक 24 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। तीन दिवसीय यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को दो पालियों में होगी। आठ परीक्षा केंद्रों पर कुल 2208 परीक्षार्थी भाग लेंगे। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक चलेगी। केंद्र प्रभारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि पहली पाली में प्रवेश का समय सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक रहेगा। पहली पाली में सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। कक्ष निरीक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। केंद्र के बाहर रोल नंबर और रूम नंबर की सूची चस्पा की जाएगी। बोर्ड द्वारा अधिकृत व्यक्तियों (जैसे स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, पुलिस केंद्र प्रभारी और परीक्षा संचालक) को छोड़कर, परीक्षा कार्य में लगे सभी स्टाफ के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा करा लिए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी वर्जित सामग्री परीक्षा केंद्र तक न पहुंचे और प्रवेश द्वार पर ही गहन जांच की जाए। एसपी ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को सतर्क और मुस्तैद रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए कहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सहारनपुर के हथिनीकुंड बैराज में मामा-भांजे डूबे, एक लापता; रात में घूमने गए थे
    Next Article
    सुमनानंद गिरि बोले-50 बार पूछा, फिर हर्षा को दीक्षा दी:आचार्य दातार की आपत्ति-मुंडन नहीं कराया; हर्षा का जवाब-राम ने किस्मत में संन्यास लिखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment