Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में हड़ताल पर रहे बैंक कर्मी:जिले में 400 करोड़ का लेनदेन प्रभावित, निजीकरण और आउटसोर्सिंग के खिलाफ प्रदर्शन

    13 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में बैंक कर्मी गुरुवार को हड़ताल पर रहे। कर्मियों ने बैंकों के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। हड़ताल से जिले भर की बैंकों में 400 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन के आवाहन पर जिले भर की बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक में ताला डालकर उन लोगों ने प्रदर्शन किया। बैंक इम्प्लाइज यूनियन के जिला महामंत्री गौरव मिश्रा ने बताया कि बैंकों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मियों को रखने की तैयारियां चल रहीं हैं। इसके अलावा बैंकों के निजीकरण के भी प्रयास हो रहे हैं। बैंकों में पर्याप्त स्टाफ न होने से कर्मियों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा। लिहाजा बैंकों में कर्मचारियों की भर्ती की जानी चाहिए, ताकि कर्मियों पर काम का बोझ कम हो। इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाली की भी प्रमुख मांग है। जिसको लेकर सभी बैंकों में हड़ताल रखी गई है। गौरव मिश्रा ने बताया कि हड़ताल से कन्नौज जिले की बैंकों में करीब 400 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। प्रदर्शन के दौरान जिला मंत्री गौरव द्विवेदी, उपाध्यक्ष सुमित द्विवेदी, जिला मंत्री सचिन चौहान, राजेन्द्र यादव, अमरजीत, मुकेश कुमार, नवीन, रामगोपाल समेत कई कर्मी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आज वकीलों की हड़ताल:रामपुर मे वकील की हत्या के बाद वकीलों ने की हड़ताल, वकील बोले- लैंबॉर्गिनी मामले का आरोपी जा सकता है जेल
    Next Article
    एक बेटी के बदले उनकी 20 बेटियां लाओ:बागपत में यशवीर महाराज बोले- हिंदू भी करे लव जिहाद, यहां देश मुल्ला- मौलवी का नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment