Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में काली नदी में नहाते समय दो दोस्त डूबे:ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरा लापता; खोजबीन जारी

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के एक गांव में दो दोस्त बुधवार शाम काली नदी नहाने गए। नहाते वक्त दोनों दोस्त गहरे पानी मे डूबने लग गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पहुंच गए। एक दोस्त को बचा लिया, लेकिन दूसरा लापता हो गया। देर रात तक उसकी तलाश की जाती रही। घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के भूड़पुरवा गांव के पास की है। यहां खाड़ेदेवर गांव निवासी सत्यम पुत्र रामसिंह और देव पुत्र बिनोद बुधवार शाम करीब 5 बजे काली नदी नहाने गए हुए थे। नहाते वक्त दोनों दोस्त गहरे पानी मे चले गए। जिससे वह डूबने लगे। डूबते वक्त वह लोग शोर मचाने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान आ गए। दोनों युवकों को डूबता देख वह लोग बचाने का प्रयास करने लगे। मशक्कत कर किसी तरह ग्रामीणों ने देव को पानी से बाहर निकाल लिया। जबकि सत्यम गहरे पानी में बह गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय गोताखोरों की मदद से सत्यम की खोज शुरू करवा दी। देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। उधर घटना को लेकर सत्यम के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महंत भरतदास की फेसबुक आईडी से महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी:तीन थानों में शिकायत दर्ज, गिरफ्तारी की मांग तेज
    Next Article
    नगर निगम के खिलाफ ABVP का जोरदार प्रदर्शन, देखें VIDEO:बोले- मानक के खिलाफ बना है ब्रेकर, सड़क जाम कर घंटों बैठे रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment