Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम के खिलाफ ABVP का जोरदार प्रदर्शन, देखें VIDEO:बोले- मानक के खिलाफ बना है ब्रेकर, सड़क जाम कर घंटों बैठे रहे

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शाम के समय नगर निगम के जोनल कार्यालय के बाहर हुआ, जिसमें 50 से अधिक कार्यकर्ता शामिल रहे। जानिए क्या है पूरा मामला एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गोरखपुर नगर निगम ने अपने जोनल कार्यालय के सामने सड़क पर दोनों एंट्री प्वाइंट से पहले स्पीड ब्रेकर बनवा दिए हैं। लेकिन उन पर कोई स्पीड ब्रेकर पट्टी (मार्किंग) नहीं बनाई गई है। इस वजह से वहां से गुजरने वाले लोगों को स्पीड ब्रेकर का अंदाजा नहीं लग पाता और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यह सड़क दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने से निकलकर सीधे हरिओम नगर की तरफ जाती है। सुबह और शाम के समय यहां छात्र-छात्राओं की काफी भीड़ रहती है, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। सड़क जाम कर किया विरोध शाम करीब 8 बजे प्रदर्शन के दौरान 8 से 10 कार्यकर्ता सड़क के बीच में बैठ गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे। अधिकारियों से बातचीत प्रदर्शन की सूचना मिलने पर अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने समस्या सुनकर तुरंत स्पीड ब्रेकर के दोनों तरफ स्ट्रिप (मार्किंग) पेंट कराने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद कार्यकर्ता नगर आयुक्त को ज्ञापन देने की मांग पर डटे रहे। दैनिक भास्कर से बात करते हुए अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने कहा कि- “देखिए इस मामले में मैंने इन लोगों से बात की उनकी समस्या जानी और तत्काल ब्रेकर के दोनों साइड स्ट्रिप कलर करने की निर्देश दिया। लेकिन यह लोग नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपने के लिए पड़े हुए हैं।” उन्होंने कहा कि- निर्माण विभाग से इस मामले में जवाब मांगा गया है। अगर किसी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में काली नदी में नहाते समय दो दोस्त डूबे:ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरा लापता; खोजबीन जारी
    Next Article
    मां और भाई ने मिलकर बहन को मार डाला:अमरोहा में बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, गला दबाकर हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment