Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में किसान के घर पर भीड़ का हमला:गाली-गलौज, पथराव और फायरिंग; 16 नामजद पर केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के गुमदापुर गांव में एक किसान के घर पर भीड़ ने हमला कर दिया। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए पथराव किया और फायरिंग भी की। इस मामले में पुलिस ने 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की है। बुधवार शाम गुमदापुर गांव निवासी श्यामजी नायक अपनी स्कूटी से मढ़पुरा गांव से घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही खनियापुर गांव के सीतेन्द्र राजपूत ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोका। सीतेन्द्र ने श्यामजी पर तेज गति से स्कूटी चलाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर श्यामजी नायक के भाई और अन्य परिजन बाहर आ गए। इसी दौरान सीतेन्द्र ने अपने गांव फोन करके कई अन्य युवकों को बुला लिया। भीड़ बढ़ती देख श्यामजी नायक अपने परिजनों के साथ घर के अंदर चले गए। लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने घर के बाहर जमा होकर गाली-गलौज की और घर पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ ने फायरिंग भी की, जिससे गांव में तनाव फैल गया। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण एकजुट हुए और उन्होंने भीड़ का विरोध किया, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। इस दौरान किसी ग्रामीण ने घर की छत से भीड़ का वीडियो बना लिया। श्यामजी नायक की तहरीर पर इंदरगढ़ थाना पुलिस ने सीतेन्द्र राजपूत, नवीन सिंह उर्फ झल्ला, रोहित सिंह, आनंद, जितेंद्र फौजी, प्रदीप कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, जीतू कुमार, जगपाल सिंह, कालीचरण, जितेंद्र सिंह, दीपक फौजी, पंकज, अमन राजपूत, युवराज सिंह उर्फ सल्लू सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रंग लगाने पर विवाद, दिव्यांग दंपति पर हमला:भतीजी को कलर लगाने का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा, 24 घंटे बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
    Next Article
    ग्वालियर रोड किनारे जल्द बनेगा नाला:कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सड़कों का लोकार्पण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment