Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रंग लगाने पर विवाद, दिव्यांग दंपति पर हमला:भतीजी को कलर लगाने का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा, 24 घंटे बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    होली के उल्लास के बीच बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोईराजपुर गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक युवती को आपत्तिजनक तरीके से रंग लगाने का विरोध करने पर दबंगों ने एक दिव्यांग दंपति और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में पीड़ित पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से पीड़ित परिवार में भारी रोष और भय व्याप्त है। ​दरअसल, बुधवार को कोईराजपुर गांव में होली खेली जा रही थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही रहने वाला विशाल वहां पहुंचा और उनकी भतीजी को गलत नीयत से आपत्तिजनक तरीके से जबरन रंग लगाने लगा। जब युवती और परिजनों ने इस अभद्रता का विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर विशाल ने बबलू, मिठाई, सेवा, धर्मेंद्र और अजय को भी मौके पर बुला लिया। ​लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने दिव्यांग युवक और उसके परिवार पर हमला बोल दिया। ​पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल ​घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश कर रही है। पीड़ित दिव्यांग ने आरोप लगाया कि घटना को एक दिन बीत चुका है, लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। हम न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन केवल आश्वासन मिल रहा है। चौकी प्रभारी बोले होगी कार्रवाई ​इस संबंध में चौकी प्रभारी विवेकानंद द्विवेदी ने बताया कि रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी। वर्तमान में दोनों पक्षों को पुलिस चौकी पर बुलाकर पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं, जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया एसपी आवास पर पुलिसकर्मियों ने खेली कपड़ा फाड़ होली:दमकल की गाड़ियों से रंगों की फुहार छोड़ी, SP संजीव सुमन ने गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी
    Next Article
    कन्नौज में किसान के घर पर भीड़ का हमला:गाली-गलौज, पथराव और फायरिंग; 16 नामजद पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment