Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में किसान से मारपीट, घर में महिलाओं से अभद्रता:शराब के नशे में धुत आरोपियों का VIDEO आया सामने, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने एक किसान के साथ मारपीट की। जब किसान किसी तरह अपने घर पहुंचा, तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और घर की महिलाओं के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना गढ़िया पाह गांव की है। पीड़ित प्रबल कुमार बीती शाम 7 बजे अपने खेत की सिंचाई कर घर लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोग शराब पी रहे थे। उन्होंने प्रबल से भी शराब पीने को कहा, लेकिन प्रबल ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। बहस बढ़ने पर युवकों ने प्रबल को गाली-गलौज की और फिर उसकी पिटाई कर दी। प्रबल किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचा, लेकिन 5-6 युवक उसके पीछे-पीछे घर तक आ धमके। उन्होंने घर में घुसकर गाली-गलौज की और प्रबल को जान से मारने की धमकी देने लगे। जब प्रबल के घर की महिलाओं ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो नशे में धुत युवकों ने उनके साथ भी अभद्रता की और धक्का-मुक्की करने लगे। प्रबल के परिजनों ने छत से इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में प्रबल कुमार ने सौरिख थाना पुलिस को तहरीर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में पूर्व प्रधान को जान से मारने की धमकी:जमीन विवाद का मामला, एसपी से शिकायत के बाद आरोपियों ने धमकाया
    Next Article
    मेरठ का चर्चित सौरभ हत्याकांड का एक साल पूरा:3 मार्च को पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ की थी पति की हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment