Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में पूर्व प्रधान को जान से मारने की धमकी:जमीन विवाद का मामला, एसपी से शिकायत के बाद आरोपियों ने धमकाया

    3 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एक जमीन विवाद गहराता जा रहा है। गौपालपुर निवासी पूर्व प्रधान हरिद्वार पटेल ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद से वे भयभीत हैं। हरिद्वार पटेल के अनुसार, यह विवाद उनके साले संदीप पटेल से संबंधित है, जो अलीनगर के जिवधीपुर निवासी हैं। संदीप पटेल अपनी आराजी संख्या 107 पर बाउंड्री का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान संदीप कुमार सिंह और अजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। 25 फरवरी को पूर्व प्रधान हरिद्वार पटेल अपने साले के साथ औद्योगिक नगर चौकी पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उन्हें एसडीएम कार्यालय में दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की सलाह दी। पुलिस ने यह भी निर्देश दिया कि मामले का निस्तारण होने तक जमीन पर यथास्थिति बनाए रखी जाए और कोई नया निर्माण न किया जाए। पूर्व प्रधान का आरोप है कि 26 फरवरी को वे अपने साले के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत पत्र देने गए थे। वहां से निकलने के लगभग 15 मिनट बाद उनके मोबाइल पर संदीप सिंह का फोन आया। आरोप है कि फोन पर गाली-गलौज की गई और अधिकारियों से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। हरिद्वार पटेल ने दावा किया है कि उन्होंने यह पूरी बातचीत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली है। उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने सुरक्षा उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया है और इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है। औद्योगिक क्षेत्र के चौकी इंचार्ज सूरज रावत ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर के कब्रिस्तान में कब्र आधी खुदी मिली, हंगामा:पुलिस को आशंका- जानवर ने खोदा गढ्‌ढा, परिजनों ने दोबारा बंद की कब्र
    Next Article
    कन्नौज में किसान से मारपीट, घर में महिलाओं से अभद्रता:शराब के नशे में धुत आरोपियों का VIDEO आया सामने, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment