Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में नववर्ष-नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:सिद्धपीठ फूलमती देवी मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खुले, युवाओं में उत्साह

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सिद्धपीठ फूलमती देवी मंदिर के कपाट गुरुवार सुबह चार बजे ही श्रृंगार और पूजन के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की कतारें देखी गईं। देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए महिलाओं और पुरुषों को इंतजार करना पड़ा। शहरी क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों जैसे माता फूलमती मंदिर, सिंहवाहिनी मंदिर, क्षेमकली मंदिर और काली दुर्गा मंदिर में भक्तों ने मंत्रोच्चारण के साथ दर्शन और पूजन किया। फूलमती मंदिर के पुजारी शिखर मिश्रा ने बताया कि कन्नौज के राजा वेणु चक्र की सात बेटियां सिद्धपीठ देवी के रूप में प्रतिष्ठित हुईं, जिनके प्राचीन मंदिर कन्नौज नगर और आसपास के क्षेत्रों में स्थापित हैं। माता फूलमती का मंदिर भी उन्हीं में से एक है, जो कई परिवारों की कुलदेवी भी हैं। मान्यता है कि इनके दर्शन और नीर (जल) से आंखों के रोगों से मुक्ति मिलती है। नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष के पहले दिन सुबह 4 बजे माता रानी का श्रृंगार और पूजन किया गया, जिसके बाद भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोले गए। चैत्र नवरात्रि के साथ ही गुरुवार को हिंदी कैलेंडर के अनुसार हिन्दू नववर्ष का पहला दिन भी रहा। नए साल के पहले दिन को लेकर हिन्दू युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। इंजीनियर आदर्श पांडेय ने बताया कि पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव के कारण लोग अपनी परंपराओं को भूलने लगे थे, लेकिन अब युवाओं में अपनी परंपराओं के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने गुरुवार सुबह स्नान कर मंदिर में दर्शन किए और नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ दिन की शुरुआत की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी ने कालिकन धाम मंदिर का किया निरीक्षण:सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, मां का दर्शन-पूजन किया
    Next Article
    अल्लू अर्जुन ने 'धुरंधर 2' की तारीफ की:बोले- फिल्म हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी, रणवीर सिंह-आर माधवन की परफॉर्मेंस को सराहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment