Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव:परिजनों ने गांव के व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप; बेटे के युवती को लेकर भागने पर हुआ विवाद

    7 hours ago

    2

    0

    कन्नौज के छिबरामऊ विकास खंड के बेहटा खास गांव में सोमवार सुबह करीब 5 बजे एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान दिनेश पुत्र रघुवंश के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… थाना तालग्राम के बेहटा खास के रहनेवाले दिनेश ने सुबह गांव के पास एक कंज के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा परिनजों से पूछताछ की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है गांव के ही एक व्यक्ति ने दिनेश और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। गांव के व्यक्ति ने दी थी जान से मारने की धमकी दिनेश के बेटे अखिलेश ने बताया कि उसका भाई यानि दिनेश का दूसरा बेटा गांव की ही एक युवती को लेकर भाग गया है। जिसके चलते युवती के परिजनों ने उन्हें धमकी दी थी। अखिलेश के अनुसार, युवती के पिता और उनके दामाद कल शाम दिनेश के घर आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहू जेवर और नकदी सहित करीब सात लाख रुपये का सामान लेकर गई है। उन्होंने धमकी दी कि यदि बहू और सामान वापस नहीं मिला तो वे गोली मार देंगे। बेटे को भी जान से मारने की बात कही। पुलिस टीम मौके पर मामले की जानकारी मिलते ही थाना तालग्राम के थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित परिजनों से प्रार्थना पत्र लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थाना अध्यक्ष तालग्राम विनय शर्मा ने बताया- शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में पथरी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत:अपूर्वा हॉस्पिटल में परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की
    Next Article
    जौनपुर गौशाला में पशुओं की हड्डियां बेचने का आरोप:गौ सेवा संगठन ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment