Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में राकेश टिकैत की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन:पुलिस ने समझाकर धरना समाप्त कराया, प्रदेश उपाध्यक्ष ने चेतावनी दी

    5 hours ago

    2

    0

    कन्नौज में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरसहायगंज कोतवाली के बाहर रात में धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को ओडिशा में हिरासत में लिए जाने के विरोध में किया गया। पुलिस के समझाने के बाद किसान नेता लगभग एक घंटे बाद वहां से चले गए। किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को ओडिशा में एक किसान पंचायत में शामिल होने जाते समय स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश के किसान नेताओं में गहरा रोष फैल गया। संगठन के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर स्थानीय इकाई ने ओडिशा पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। गुरसहायगंज कोतवाली में धरना कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी के नेतृत्व में कई किसान नेता रात 9:15 बजे कोतवाली के बाहर एकत्र हुए और सांकेतिक धरना शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों ने स्पष्ट किया अपना विरोध कोतवाली प्रभारी ने किसान नेताओं से बात कर प्रदर्शन का कारण पूछा। इस पर शमीम सिद्दीकी ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध यूपी पुलिस या कन्नौज पुलिस से नहीं है, बल्कि वे ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में धरना दे रहे हैं। धरना खत्म, चेतावनी जारी लगभग एक घंटे तक चले धरने के बाद, पुलिस अधिकारियों के समझाने पर किसान नेता वहां से चले गए। हालांकि, शमीम सिद्दीकी ने चेतावनी दी कि यदि ओडिशा पुलिस ने राकेश टिकैत को रिहा नहीं किया, तो संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आगे आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान डॉ. साजिद हुसैन, सत्यम प्रजापति, शहरोज, राहुल, अकील, रिजवान अहमद, इक़बाल, बबलू, पवन कुमार, अवधेश ठाकुर, जितेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में युवक को पीटा, कैश छीना, VIDEO:दबंगों ने पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर बेरहमी से मारा, घटना CCTV में कैद
    Next Article
    ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत:मिर्जापुर में परिजनों-ग्रामीणों ने सड़क जाम की, पुलिस मौके पर पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment