Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा:हादसे में बहन गंभीर घायल, मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे घर

    2 hours ago

    2

    0

    कन्नौज जिले में ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया। ट्रक के नीचे फंसकर 10 मीटर तक बाइक घिसटती चली गई। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन बुरी तरह घायल हो गई। घटनास्थल पर भीड़ लग गई। घटना तिर्वा-इंदरगढ़ रोड पर बछर्जापुर गांव के सामने की है। यहां शुक्रवार शाम इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सपाहा गांव निवासी अवधेश (22) पुत्र हेतराम अपनी बहन राखी को लेकर कन्नौज स्थित मंदिर में दर्शन करने आया था। उसके साथ दूसरी बाइक पर भतीजा धोनी और चचेरी बहन वर्षा सवार थे। शाम के समय दो बाइकों से चारो लोग अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह लोग तिर्वा से इंदरगढ़ की ओर रवाना हुए, तभी बछर्जापुर गांव के पास सामने से ट्रक आ गया। इस दौरान अवधेश की बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। एक्सीडेंट के दौरान ट्रक के नीचे फंसकर बाइक 10 मीटर तक घिसटती चली गई। इस हादसे में अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बहन राखी बुरी तरह घायल हो गई। हादसे की सूचना उनके भतीजे धोनी ने परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल राखी को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया, जबकि अवधेश के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया। एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर भीड़ के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को तितर-बितर कर रास्ता खुलवाया। उधर घटना होते ही ट्रक छोड़कर ड्राइवर भाग निकला। जबकि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल सड़क हादसे में चौथे युवक की मौत:स्कूटी-बाइक टक्कर में तीन की मौके पर मौत हुई थी, एक घायल भर्ती
    Next Article
    सहारनपुर में युवती की आत्महत्या मामले में प्रेमी अरेस्ट:शादी से मुकरने और प्रताड़ना का आरोप, थाना सदर बाजार पुलिस ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment