Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में धूल भरी आंधी के बाद तेज बारिश:तापमान 6 डिग्री गिरा, बिजली गुल, पेड़ गिरने से रास्ता ब्लॉक

    7 hours ago

    2

    0

    कन्नौज में रात के समय पहले धूल भरी हवाएं चलीं और फिर कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। आंधी और बारिश से बचने के लिए दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। ठेली वालों ने इधर-उधर छिपकर खुद को भीगने से बचाया। बारिश के कारण तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। यूं तो कन्नौज में गुरुवार को अधिकांश समय बादल छाए रहे। तेज हवाएं भी चलती रहीं, लेकिन रात 8 बजे करीब धूल भरी आंधी आ गई। जिसके कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई। धूल भरी हवाओं से बचने के लिए दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। ठेली वालों ने भी इधर उधर छिपकर खुद को भीगने से बचाया। अचानक से शुरू हुई बारिश के कारण ठेली दुकानदारों का नुकसान हो गया। ठंडी हवाओं और बारिश के कारण मौसम खुशगवार हो गया। यहां करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश से पहले जिले में अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहा, लेकिन बारिश के बाद अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। जिस कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। गुरसहायगंज में हवा के तेज झोंको के कारण पीपल का पुराना पेड़ फट कर जीटी रोड पर गिर गया। जिस कारण यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। बारिश होते ही चोक नालों का पानी सड़क पर भर गया। जिससे मोहल्ले के लोगों और राजगीरों को निकलने में परेशानी हुई। बारिश होते ही गुल हुई बिजली कन्नौज शहर में बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो गई। जिससे लोग परेशान हो गए। आकाश राठौर ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली सबसे ज्यादा परेशान करती है। कभी-कभी फाल्ट के नाम पर पूरी रात बिजली गुल रहती है, जिससे रात में सो पाना मुश्किल हो जाता। देखें बारिश की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी समारोह में जनवासे में घुसी दूल्हे की बेकाबू थार:संतकबीरनगर में चारपाइयों पर सो रहे 6 बारातियों को रौंदा, हालत गंभीर
    Next Article
    उन्नाव में मौसम बदला, तापमान में गिरावट:दिनभर धूप-उमस के बाद रात में हुई तेज बारिश से मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment