Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में धार्मिक स्थलों से 15 लाउडस्पीकर जब्त:एसपी के निर्देश पर 62 की आवाज धीमी, नवरात्रि-ईद से पहले कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवा कर जब्त कर लिए। ये लाउडस्पीकर मानक के विपरीत लगे हुए थे। इसके अलावा कई स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज मानक के अनुरूप कराई गई। गुरुवार सुबह 5 बजे एसपी बिनोद कुमार फोर्स के साथ कई धार्मिक स्थलों पर पहुंचे। जहां उन्होंने अवैध तरीके से लगाए गए लाउडस्पीकरों को उतारने और जब्त के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने चेकिंग करते हुए 15 लाउडस्पीकर उतरवाने का काम किया। इसके अलावा 62 लाउडस्पीकर की आवाज धीमी कराई गई। एसपी के निर्देश पर पूरे जिले में अभियान चलाकर लाउडस्पीकर की चेकिंग कराई गई। जहां भी मानक के विपरीत लाउडस्पीकर लगे नजर आए, उन्हें पुलिस ने उतरवा दिया। सुबह तड़के मन्दिरों और मस्जिदों में पुलिस फोर्स देखकर वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। एसपी बिनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार से नवरात्रि शुरू हो रही है। ऐसे में ईद-उल-जुहा भी मनाई जानी है। जिस कारण सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए कई धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। पैदल और वाहन से गश्त भी तय की गई। त्यौहारों पर किसी तरह की अफवाह फैलाने या साजिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम निगरानी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शुभ संयोग में शुरू हुए चैत्र नवरात्र:आगरा के मंदिरों में सुबह से पहुंचने लगे भक्त, दीप जला कर की आराधना
    Next Article
    गोरखपुर में टॉयलेट की छत पर मिली न्यूड बॉडी:गगहा थाना क्षेत्र में हाईवे से 20 मीटर की दूरी, युवक का शव मिलने से सनसनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment