Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज नगर पालिका में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ:मंत्री असीम अरुण ने जनसेवा, स्वच्छता और कर्मचारी हितों पर दिए निर्देश

    11 hours ago

    1

    0

    कन्नौज नगर पालिका में गुरुवार दोपहर मनोनीत सभासदों को शपथ दिलाई गई। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने इस अवसर पर सभासदों को बेहतर कार्य करने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने नगर पालिका को टोलफ्री नंबर से जोड़ने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष बल देने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण की उपस्थिति में यह शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को नगर पालिका परिसर में आयोजित हुआ। एसडीएम सदर वैशाली ने शासन द्वारा नामित सभासदों सतीश दोहरे, श्याम तिवारी, रतन कुमार, शिवप्रकाश कटियार और विनीता चतुर्वेदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब प्रशासन और जन-प्रतिनिधि मिलकर सामूहिक प्रयास करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पालिका सीधे जनता से जुड़ी इकाई है, जिसकी कार्यप्रणाली में संवेदनशीलता, समयबद्धता और पारदर्शिता अनिवार्य रूप से झलकनी चाहिए। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण जनसेवा, स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था में निरंतर सुधार के निर्देश भी दिए। मंत्री असीम अरुण ने नगरपालिका कर्मचारियों के हितों को लेकर कड़ा रुख अपनाया और प्रशासन को निर्देशित किया। संवाद के दौरान वेतन पर्ची और साप्ताहिक अवकाश की अव्यवस्था सामने आने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनसेवा और कर्मचारी हितों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्त निर्देशों के अनुपालन के लिए एक सप्ताह की समय-सीमा निर्धारित की गई है और सात दिनों के भीतर 'अनुपालन आख्या' प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम-एसपी ने बस मालिकों संग की बैठक:आधे-आधे घंटे पर चलेंगी बसें, QR कोड लगाना अनिवार्य
    Next Article
    कानपुर-लखनऊ रूट पर 47 ट्रेनें बंद:50 बसें बढ़ीं, गंगा पुल पर मरम्मत हो रही; हर रोज 450 चक्कर लगा रही बसें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment