Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज विकास भवन में औचक निरीक्षण:5 अधिकारी और 29 कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित मिले, मांगा स्पष्टीकरण।

    8 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रामकृपाल चौधरी ने गुरुवार को विकास भवन के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच जिला स्तरीय अधिकारी और 29 कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने सुबह 10:05 बजे यह औचक निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और अधिशासी अभियंता (आरईडी) अपने कार्यालयों से अनुपस्थित मिले। इन अधिकारियों के साथ-साथ उनके कार्यालयों के कई कर्मचारी भी अनुपस्थित पाए गए। जिला कृषि अधिकारी के चार कर्मचारी, सहायक आयुक्त सहकारिता के एक कर्मचारी, जिला उद्यान अधिकारी के एक कर्मचारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के तीन कर्मचारी और अधिशासी अभियंता (आरईडी) के दो कर्मचारी गैरहाजिर थे। मत्स्य कार्यालय में एक मत्स्य निरीक्षक भी अनुपस्थित पाया गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी का प्रभार जिला कृषि अधिकारी के पास होने के कारण वे भी अनुपस्थित थे, और उनके कार्यालय के पांच कर्मचारी भी गैरहाजिर मिले। इसके अतिरिक्त, सहायक अभियंता की उपस्थिति पंजिका में उनका नाम दर्ज नहीं था और न ही भ्रमण पंजिका अद्यतन की गई थी। कुछ अधिकारी अपने कक्ष में उपस्थित पाए गए, लेकिन उनके अधीनस्थ कर्मचारी अनुपस्थित थे। इनमें जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा के कार्यालय के छह कर्मचारी, भूमि संरक्षण अधिकारी के एक कर्मचारी और जिला बाल संरक्षण इकाई (जिला प्रोबेशन) के प्रभारी अधिकारी के चार कर्मचारी शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता (एआरसीएस), मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी और अधिशासी अभियंता (आरईडी) को तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। सभी विभागाध्यक्षों को भी अपने अधीनस्थ अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। सीडीओ ने चेतावनी दी है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में स्कूली वाहनों की जांच का अभियान:छात्रों की सुरक्षा के लिए 15 अप्रैल तक चलेगा विशेष चेकिंग अभियान
    Next Article
    सांसद बर्क ने मदरसों पर बुलडोजर कार्रवाई का विरोध किया:बोले- इनका संरक्षण होना चाहिए, हमारा शिक्षा का अधिकार है, संभल में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment